हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये सरल उपाय, घर लाएं ये 5 चीजें; खुल जाएंगे धन के द्वार

Kartik Purnima 2025: 5 नवंबर 2025 को आने वाली कार्तिक पूर्णिमा धन और पुण्य का अद्भुत संयोग लेकर आएगी. कहा जाता है, इस दिन किए गए उपाय सालभर सुख-समृद्धि देते हैं. आइए जानते हैं, आखिर कौन-से उपाय करें और घर में क्या लाएं कि खुल जाएं धन के द्वार?

विज्ञापन

Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र और फलदायी दिन माना गया है. यह वह दिन होता है जब पुण्य कर्मों का हजार गुना फल मिलता है. इस दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है. साथ ही, यह दिन दान, स्नान और दीपदान के लिए भी विशेष शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए हर सत्कर्म का फल आने वाले पूरे वर्ष तक बना रहता है. इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर, 2025 को पड़ रहा है. आइए जानते हैं, इस दिन कौन-से उपाय करने और क्या घर लाने से धन के द्वार खुल सकते हैं?

इस दिन करें ये विशेष उपाय

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ सरल लेकिन शक्तिशाली उपाय किए जाएं तो जीवन में सकारात्मकता और धन के द्वार खुलते हैं. इस दिन घर में मिट्टी से बनी चीजें लाना बेहद शुभ माना गया है क्योंकि मिट्टी 5 तत्वों में से एक ‘पृथ्वी तत्व’ का प्रतिनिधित्व करती है, जो स्थायित्व और समृद्धि का प्रतीक है.

मिट्टी का घड़ा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिट्टी का घड़ा घर लाकर उसमें जल भरकर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखें. यह जल शुद्ध ऊर्जा का संचार करता है और घर के वातावरण को शांत रखता है. साथ ही, यह आर्थिक प्रगति में भी सहायक होता है.

विज्ञापन

मिट्टी के दीये

इस दिन मिट्टी के दीये जलाने से न केवल घर में प्रकाश फैलता है, बल्कि अंधकार, नकारात्मकता और दुर्भाग्य भी दूर होता है. शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना विशेष फलदायी माना गया है.

मिट्टी के खिलौने

मिट्टी से बने खिलौने या मूर्तियाँ घर लाने से बच्चों के जीवन में खुशियाँ और परिवार में समृद्धि आती है. इन खिलौनों को घर के उत्तर दिशा में सजाने से धन वृद्धि होती है.

विज्ञापन

मिट्टी का कुल्हड़

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिट्टी के कुल्हड़ में दूध या जल पीना मंगल ग्रह के दोषों को शांत करता है. यह उपाय विवाहित जीवन में मिठास बढ़ाता है और साहस के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि करता है.

मिट्टी का हाथी या सुराही

मिट्टी के हाथी और सुराही को धन प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है. मिट्टी का हाथी घर में उत्तर दिशा में रखने से धन आगमन के योग बनते हैं. वहीं मिट्टी की सुराही में जल भरकर ईशान कोण में स्थापित करने से घर में शांति और सुखद ऊर्जा का वास होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य से जानें जीवन की अहम सच्चाइयां, जन्म से पहले तय होती हैं ये 5 महत्वपूर्ण बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola