Kartik Month 2026 Start Date: आश्विन माह के समापन के बाद कार्तिक माह का आरंभ होगा. कार्तिक माह में कई व्रत और त्योहार हैं. कार्तिक माह के लिए कृष्ण पक्ष प्रतिपदा का आरंभ 26 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर होगा. इसका सपमान अगले दिन यानी 27 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 27 अक्टूबर 2026 को मान्य होगी. इसी दिन से कार्तिक माह का आरंभ होगा.
कार्तिक माह का महत्व
कार्तिक माह का बेहद खास महत्व है. इस महीने में विष्णु भगवान योगनिद्रा से बाहर आते हैं. कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. यह महीना श्री हरि विष्णु और श्रीकृष्ण की उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है. कार्तिक महीने में कई व्रत और त्योहार भी आते हैं. ऐसे में इस महीने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. इस महीने करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, गोपाष्टमी, आंवला नवमी और देवउठनी एकादशी समेत की पर्व आते हैं. आइये व्रत-त्योहार की लिस्ट के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी? संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए करें ये व्रत
कार्तिक माह 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट (Kartik Month 2026 Festival List)
27 अक्टूबर 2026 – कार्तिक माह का आरंभ
29 अक्टूबर 2026 – करवा चौथ, रोहिणी व्रत, वक्रतुण्ड संकष्टी
01 नवंबर 2026 – भानु सप्तमी, अहोई अष्टमी, कालाष्टमी
05 नवंबर 2026 – कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
06 नवंबर 2026 – धनतेरस, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर 2026 – काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर 2026 – लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत, तमिल दीपावली, दीपावली, चौपड़ा पूजा, शारदा पूजा, काली पूजा, दीपमालिका, कमला जयंती, दर्श अमावस्या
9 नवंबर 2026 – कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026 – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नया साल
11 नवंबर 2026 – भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
ये भी पढ़ें – Kalawa Wearing Rules: कितने दिनों बाद उतार देना चाहिए कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
13 नवंबर 2026 – नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
14 नवंबर 2026 – लाभ पंचमी, नेहरू जयंती, बाल दिवस
15 नवंबर 2026 – सूर्य षष्ठी, छठ पूजा, स्कंद षष्ठी
16 नवंबर 2026 – जलाराम बापा जयंती, वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2026 – गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
18 नवंबर 2026 – अक्षय नवमी, सत युग दिवस
19 नवंबर 2026 – जगद्धात्री पूजा
20 नवंबर 2026 – कंस वध, भीष्म पंचक प्रारंभ, देवउठान एकादशी
21 नवंबर 2026 – तुलसी विवाह, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवउठान एकादशी
22 नवंबर 2026 – विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
23 नवंबर 2026 – वैकुण्ठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस
24 नवंबर 2026 – देव दिवाली, भीष्म पंचक समाप्त, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान, कार्तिगाई दीपम, कार्तिक रथ यात्रा, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, कार्तिक पूर्णिमा, अन्नदान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
7 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
21 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
23 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines