---विज्ञापन---

Religion angle-right

आज कर्क संक्रांति पर करें ये 3 उपाय, सूर्य देव की विशेष कृपा से मिलेगी सफलता!

Kark Sankranti: साल 2024 में आज यानी 16 जुलाई को कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति इस दिन सूर्य देव की आराधना करने के बाद कुछ उपाय करता है, तो उसे देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के खास उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Kark Sankranti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सूर्य देव किसी राशि में गोचर करते हैं, तो उस समय उस राशि से संबंधित सूर्य की संक्रांति होती है। वर्तमान में सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। आज यानी 16 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर सूर्य देव मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे सूर्य की कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाएगा।

सूर्य की कर्क संक्रांति यानी कर्क संक्रांति के दिन खासतौर पर सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इसी के साथ किसी पवित्र में सन्ना और जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ होता है। इसके अलावा इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। मान्यता है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, तो उसे जीवन में हर काम में सफलता मिलती है। इसके अलावा घर-परिवार में भी सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कर्क संक्रांति पर बन रहे हैं 2 शुभ योग, इन 5 राशियों का करियर-कारोबार छुएगा बुलंदियां!

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • कर्क संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान आदि करने के बाद शुद्ध वस्त्र धारण करें और मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद सूर्य देवता की आराधना करें। तांबे के लोटे में जल लें और उससे सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान ‘ओम सूर्याय नमः मंत्र का तीन बार जाप करें। इस उपाय को करने से आपको सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आपकी सभी मनोकामना जल्द ही पूर्ण हो सकती हैं।

---विज्ञापन---
  • कर्क संक्रांति के दिन लाल रंग के कपड़े पहने। इसके बाद घर के बाहर देसी घी के दो दीपक जलाएं और गुड़, चावल और दूध का दान करें। इससे देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलेगा, जिससे धन और ऐश्वर्य दोनों में वृद्धि होगी।
  • सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए कर्क संक्रांति के दिन बरगद के पेड़ के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर प्रात: काल उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से कुछ ही समय में आपकी वो मनोकामना पूरी हो जाएगी।

कर्क संक्रांति पर स्नान-दान का महत्व

कर्क संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति को अपने पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। इसके अलावा इस दिन गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ होता है। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे तरक्की मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- Masik Shivratri: 5 राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ, महासंयोग से चमकेगी किस्मत!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 01, 2024 01:13 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola