हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kapoor Remedies: कपूर के असरदार घरेलू उपाय से दूर करें नेगेटिविटी, पाएं खुशहाली, स्वास्थ्य, धन और पॉजिटिव ऊर्जा

Kapoor Remedies: असरदार गुणों के कारण सदियों से भारतीय घरों में कपूर का उपयोग होता आया है. धार्मिक मान्यताओं और विज्ञान दोनों में इसे वातावरण शुद्ध करने वाला माना गया है. जानिए कपूर के सरल और सही घरेलू उपाय, जो घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में कारगर हैं.

विज्ञापन

Kapoor Remedies: भारतीय घरों में कपूर की खुशबू कोई नई बात नहीं है. पूजा से लेकर आरती तक, कपूर हर धार्मिक अनुष्ठान का अहम हिस्सा रहा है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कपूर केवल पूजा सामग्री नहीं, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने वाला शक्तिशाली साधन भी है. प्राचीन मान्यताओं और आधुनिक विज्ञान, दोनों में कपूर को वातावरण शुद्ध करने वाला तत्व माना गया है. आइए जानते हैं, कपूर के असरदार घरेलू उपाय, जिससे घर में खुशहाली, धन और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है.

कपूर का धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार कपूर का जलना आत्मशुद्धि का प्रतीक है. यह अहंकार के त्याग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है. यही कारण है कि किसी भी देवी देवता की आरती में कपूर अनिवार्य माना गया है. आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी कपूर को मन और शरीर दोनों के लिए लाभकारी बताया गया है.

इसलिए है कपूरऊर्जा का स्रोत

कपूर में प्राकृतिक रूप से ऐसे तत्व होते हैं, जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को नष्ट करते हैं. जब कपूर जलता है, तो इसकी सुगंध सीधे दिमाग पर असर डालती है. इससे तनाव कम होता है और मन हल्का महसूस करता है. यही वजह है कि कपूर को पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने वाला माना जाता है.

विज्ञापन

नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

अगर घर में बार बार तनाव, बेचैनी या बिना कारण मन भारी रहता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है. सुबह और शाम एक मिट्टी या पीतल के पात्र में कपूर जलाएं. उसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं. खासकर घर के कोनों में ले जाएं. माना जाता है कि इससे वास्तु दोष और नकारात्मकता कम होती है.

यह भी पढ़ें: Eclipses of 2026: किस हिंदी महीने में लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा इनका असर?

विज्ञापन

खुशहाली के लिए कपूर के उपाय

घर में आपसी मतभेद या मानसिक अशांति हो, तो कपूर का यह उपाय कारगर माना जाता है. रात को सोने से पहले कपूर और दो लौंग एक साथ जलाएं. इसे रसोई या बैठक में करें. इससे घर का माहौल शांत रहता है और परिवार में आपसी समझ बढ़ती है.

धन और आर्थिक स्थिरता के उपाय

कई बार कमाई होने के बावजूद पैसा टिकता नहीं. ऐसे में कपूर को धन आकर्षण का साधन माना जाता है. शुक्रवार के दिन गुलाब के फूल में कपूर रखकर जलाएं और लक्ष्मी जी को अर्पित करें. साथ ही तिजोरी या पर्स में कपूर का छोटा टुकड़ा रखने से फिजूलखर्ची पर नियंत्रण माना जाता है.

विज्ञापन

स्वास्थ्य लाभ के लिए कपूर के उपाय

कपूर का असर केवल वातावरण तक सीमित नहीं है. यह स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है. अगर नींद पूरी नहीं होती या बुरे सपने आते हैं, तो तकिए के नीचे कपूर रखें. नहाने के पानी में कपूर तेल की कुछ बूंदें डालने से थकान कम होती है और मन तरोताजा रहता है.

रोजाना करें ये काम

घर में पूजा स्थान पर रोज थोड़ी देर कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध बना रहता है. साथ ही यह आदत मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को मजबूत करती है. कपूर का सही और नियमित उपयोग जीवन में सुख, स्वास्थ्य और संतुलन लाने में सहायक माना जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Mulank Personality Traits: इस मूलांक के लोग धीरे-धीरे खड़ा कर लेते हैं आर्थिक साम्राज्य, पैसा बनाने में होते हैं माहिर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola