हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kamada Ekadashi 2024: 3 शुभ योग में रखी जाएगी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी, जानें पारण का समय

Kamada Ekadashi 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। मान्यता है कि इन शुभ योगों के बनने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि कामदा एकादशी के दिन कौन-कौन शुभ योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

Kamada Ekadashi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल यानी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो गई है। पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को है। इस दिन एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग कामदा एकादशी का व्रत रखते हैं उनके सभी कार्य पूर्ण होते हैं साथ ही सभी प्रकार के पापों से मुक्ति भी मिलती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल कामदा एकादशी पर तीन शुभ योग बन रहे हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कामदा एकादशी के दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं ? साथ ही पारण का शुभ मुहूर्त क्या है?

कब है कामदा एकादशी

वैदिक पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस बार कामदा एकादशी 19 अप्रैल 2024 को है।

कामदा एकादशी पर 3 शुभ योग

ज्योतिषियों के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन 3 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस दिन सबसे पहले रवि योग बन रहा है जो सुबह में 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 57 मिनट तक है। साथ ही दूसरा शुभ योग वृद्धि योग बन रहा है जिसकी शुरुआत सुबह से लेकर देर रात 1 बजकर 45 मिनट तक है। तीसरा शुभ योग ध्रुव योग है। ज्योतिषियों के अनुसार, तीनों योग में कार्य करना बेहद शुभ होता है। बता दें कि कामदा एकादशी वाले दिन माघा नक्षत्र भी बन रहा है जो प्रात काल से लेकर सुबह के 10 बजकर 57 मिनट तक है। उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र हो जाएगा।

कामदा एकादशी पारण का मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी 19 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को है। मान्यता है कि एकादशी का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है। इसलिए कामदा एकादशी का पारण का समय 20 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को है। पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह के 5 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह के 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। बता दें कि शनिवार को द्वादशी तिथि का समापन रात के 10 बजकर 41 मिनट पर होगा। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत का पारण, द्वादशी समापन से पहले पारण कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-  कब है कामदा एकादशी का व्रत, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। कोई भी उपाय करने से पहले ज्योतिष की सलाह जरूर लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें