हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kalki Jayanti 2026: कल्कि जयंती आज, जानिए विष्णु भगवान के 10वें अवतार से जुड़ी रोचक बातें और महत्व

Kalki Jayanti 2026 Today: आज 18 अगस्त को कल्कि जयंती है. कल्कि जयंती के दिन विष्णु भगवान के 10वें अवतार की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
PIC CREDIT: AI

Kalki Jayanti 2026 Today: हिंदू धर्म के अनुसार, जब पृथ्वी पर धर्म का नाश होता है और पाप बढ़ता है, तब विष्णु भगवान अवतार लेते हैं. विष्णु भगवान अवतार लेकर दुष्टों का नाश करते हैं. विष्णु भगवान अब भविष्य में 10वां अवतार लेते हैं. विष्णु भगवान के कल्कि अवतार की अनुमानित जन्म दिन के अवसर पर कल्कि जयंती मनाई जाती है. कल्कि जयंती सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है. आज 18 अगस्त को कल्कि जयंती है.

कल्कि जयंती पूजा शुभ मुहूर्त (Kalki Jayanti Shubh Muhurat)

षष्ठी तिथि प्रारम्भ – 05:00 पी एम, 17 अगस्त
षष्ठी तिथि समाप्त – 05:50 पी एम, 18 अगस्त
कल्कि जयन्ती मुहूर्त – 04:21 पी एम से 05:50 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त – 04:25 ए एम से 05:08 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
रवि योग – पूरे दिन

ये भी पढ़ें – Shiv Ji Puja: शिव जी की पूजा के लिए क्यों खास है सोमवार? करते हैं व्रत और पूजन, लेकिन नहीं जानते होंगे ये वजह

विज्ञापन

कल्कि भगवान पूजा विधि (Kalki Bhagwan Puja Vidhi)

कल्कि जयंती के अवसर पर विष्णु भगवान और कल्कि अवतार की पूजा के लिए सुबह उठकर स्नान कर लें. स्नान करने के बाद सफेद या पीले कपड़े पहनें. व्रत का संकल्प लें और लकड़ी की चौकी लगाकर इसके ऊपर पीला कपड़ा बिछाएं. इसके बाद चौकी पर कल्कि भगवान की प्रतिमा स्थापित करें. कल्कि भगवान को फूल, चंदन, अक्षत, तुलसी पत्ता अर्पित करें. भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. कल्कि भगवान को फलों और मिठाई का भोग लगाएं.

कल्कि भगवान से जुड़ी रोचक बातें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलियुग के चरम पर होने पर विष्णु भगवान कल्कि अवतार लेंगे. जब चारों तरफ अधर्म फैला होगा, तब विष्णु जी का 10वां होगा. कल्कि भगवान का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल नाम के एक स्थान पर होगा. भगवान का जन्म विष्णुयश नामक ब्राह्मण के घर माता सुमति की कोख से होगा. वह सफेद घोड़े पर सवार होंगे और उनके हाथ में एक चमकती तलवार होगी. कल्कि भगवान की जयंती कलियुग के अंत और अधर्म के नाश के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Lakhisarai Ashok Dham Mandir: क्या है लखीसराय के अशोक धाम मंदिर की मान्यता? किस भगवान की होती है पूजा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola