हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kalashtami 2025: कब है साल की आखिरी कालाष्टमी? इस दिन किए उपायों से दूर होंगे कष्ट, जानें

Kalashtami 2025: पंचांग के मुताबिक, हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत रखा जाता है. अब दिसंबर महीने में साल की आखिरी कालाष्टमी का व्रत है. इस दिन आप विशेष उपायों को कर कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं.

विज्ञापन
Kalashtami 2025

Kalashtami 2025: कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. यह दिन भगवान काल भैरव की पूजा के लिए खास होता है. काल भैरव भगवान की पूजा और कुछ उपायों को करने से आप जीवन से जुड़े कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं. अब दिसंबर महीने में साल 2025 का अंतिम कालाष्टमी व्रत पड़ेगा. दिसंबर में कालाष्टमी व्रत कब है और इस दिन किन उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कब है कालाष्टमी व्रत?

पौष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर हो जाएगी. अष्टमी तिथि का समापन अगले दिन 12 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर होगा. ऐसे में कालाष्टमी व्रत के लिए अष्टमी तिथि 11 तारीख को मान्य होगी. कालाष्टमी का व्रत 11 दिसंबर 2025 को है. आपको इस दिन काल भैरव भगवान की पूजा के साथ ही खास उपाय करने चाहिए.

ये भी पढ़ें – Love Rashifal 2026: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार या होगी तकरार, जानें कैसी रहेगी मेष से मीन तक सभी की लव लाइफ?

विज्ञापन

कालाष्टमी के दिन करें ये उपाय

काल भैरव भगवान की पूजा-अर्चना करें और भैरव अष्टक का पाठ करें. इसके साथ ही आप भगवान के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं. कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष, पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति के लिए आप काल भैरव भगवान को नींबू चढ़ाएं. इसके साथ ही आप ॐ ह्रीं कालभैरवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. धन और संपत्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आप काले कुत्ते और गाय को रोटी खिलाएं.

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ शिवगणाय विद्महे गौरीसुताय धीमहि तन्नो भैरव प्रचोदयात
ॐ कालभैरवाय नम:
ॐ भ्रां कालभैरवाय फट्
धर्मध्वजं शङ्कररूपमेकं शरण्यमित्थं भुवनेषु सिद्धम्
द्विजेन्द्र पूज्यं विमलं त्रिनेत्रं श्री भैरवं तं शरणं प्रपद्ये

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola