Kalashtami 2024: सनातन धर्म में भगवान शिव के सबसे उग्र स्वरूप काल भैरव को समर्पित कालाष्टमी के दिन का खास महत्व है। इस दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली, धन और वैभव का वास होता है। इस बार 22 नवंबर 2024 को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कालाष्टमी के दिन यदि कोई व्यक्ति काल भैरव की उपासना करने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों से शिव जी का अभिषेक करता है, तो उसे देवता से मनोवांछित फल मिलता है।
चलिए जानते हैं कालाष्टमी के दिन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार उनका किन-किन चीजों से अभिषेक करना शुभ माना जाता है।
शिव जी का ऐसे करें अभिषेक
मेष राशि
यदि आपकी राशि मेष है, तो कालाष्टमी के दिन आप गंगाजल में शहद मिलाकर शिव का उससे अभिषेक करें। साथ ही उन्हें बेलपत्र का भोग लगाएं। इससे आपके घर में सदा सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषभ राशि
कालाष्टमी के दिन वृषभ राशि के जातक शिव जी का गंगाजल में दूध मिलाकर अभिषेक करें। इससे आपको महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
मिथुन राशि
कालाष्टमी के दिन मिथुन राशि के जातक यदि शिव जी का कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर उससे अभिषेक करते हैं, तो इससे उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां कम हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-चंद्र की कृपा से 3 राशियों की सेहत में होगा सुधार, उधार दिया पैसा भी मिलेगा वापस!
कर्क राशि
शुद्ध दही से महादेव का अभिषेक करना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाएगा। इससे आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी। इसके अलावा आर्थिक स्थिति को भी बल मिलेगा।
सिंह राशि
कालाष्टमी के दिन गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर उससे शिव जी का अभिषेक करना सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
कन्या राशि
यदि आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन उनका गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
तुला राशि
कालाष्टमी के दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो कालाष्टमी के दिन गंगाजल में रोली मिलाकर उससे शिव जी का अभिषेक करें। इस उपाय से जल्द ही आपको अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
धनु राशि
कालाष्टमी के दिन धनु राशि के जातक यदि दूध में केसर मिलाकर उससे महादेव का अभिषेक करते हैं, तो इससे उनके जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं।
मकर राशि
गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर उससे शिव जी का अभिषेक करना कालाष्टमी के दिन मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस उपाय से आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद कम हो जाएंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को यदि शिव जी को प्रसन्न करना है, तो कालाष्टमी के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर उससे महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
मीन राशि
यदि आपको शिव जी को प्रसन्न करना है, तो कालाष्टमी के दिन गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर उससे शिव जी का अभिषेक करें।
ये भी पढ़ें- Mangal Margi: इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगी मंगल मार्गी, पैसों के लिए पड़ सकता है तरसना!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
13 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
14 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
15 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
20 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines