हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kajari Teej 2026: आज है कजरी तीज व्रत, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Kajari Teej 2026: कजरी तीज का व्रत पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. कजरी तीज का व्रत आज 31 अगस्त को है. आइये शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
कजरी तीज व्रत 2026 (Pic Credit - AI)

Kajari Teej 2026: भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है. आज 31 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया है. कजरी तीज को सातूड़ी तीज या बड़ी तीज के नाम से भी जानते हैं. यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. कजरी तीज का व्रत करने से सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए करती हैं.

कजरी तीज व्रत 2026 (Kajari Teej Vrat)

कजरी तीज व्रत पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और सुख वैवाहिक जीवन के लिए इस व्रत को करना बहुत ही अच्छा होता है. भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि 30 अगस्त की सुबह 9 बजकर 36 मिनट से लेकर 31 अगस्त की सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक है. उदयातिथि को महत्व देते हुए कजरी तीज व्रत 31 अगस्त को है.

ये भी पढ़ें – Bahula Chaturthi 2026: कल है बहुला चतुर्थी? सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली के लिए करें बप्पा की पूजा

विज्ञापन

कजरी तीज शुभ मुहूर्त (Kajari Teej Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:29 ए एम से 05:14 ए एम
प्रातः सन्ध्या – 04:51 ए एम से 05:58 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:29 पी एम से 03:20 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:44 पी एम से 07:06 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 06:44 पी एम से 07:51 पी एम
अमृत काल – 01:01 ए एम से 02:36 ए एम, 01 सितंबर
निशिता मुहूर्त – 11:59 पी एम से 12:44 ए एम, 01 सितंबर

कजरी तीज पूजा विधि (Kajari Teej Puja Vidhi)

कजरी तीज पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई कर माता पार्वती और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें. शिव जी को गंगाजल, दूध, शहद, दही और बेलपत्र अर्पित करें. माता पार्वती को सिंदूर, कुमकुम, चूड़ी, बिंदी और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola