Kaalchakra Today 15 October 2025: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है, जिनकी कृपा से व्यक्ति को सुख, समृद्धि, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. हालांकि, मां लक्ष्मी को खुश करना बहुत सरल है. कुछ उपायों और आदतों को अपनाकर माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ भी किया जा सकता है. श्रीसूक्त ऋग्वेद का सिद्ध मंत्र है, जिसमें कुल सोलह मंत्र हैं. इसके हर सूक्त या मंत्र में ऐसा चमत्कार है, जिससे अथाह धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको श्रीसूक्त पाठ के महत्व, नियम और लाभ आदि के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
श्रीसूक्त पढ़ने के नियम
- मां लक्ष्मी को लाल गुलाब, कमल का फूल या गुड़हल का फूल चढ़ाने के बाद पाठ करना चाहिए.
- श्रीसूक्त का पाठ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना उत्तम होता है.
- श्रीसूक्त का पाठ करते समय पूरा ध्यान मां लक्ष्मी की ओर लगाएं.
- संस्कृत में अगर पाठ न कर पाएं तो हिंदी में धीरे-धीरे साफ उच्चारण करते हुए पाठ करें.
- हर दिन संभव न हो तो शुक्रवार, पूर्णिमा या अमावस्या तिथि पर पाठ जरूर करें. इसके अलावा नवरात्रि या दीपावली पर इसका पाठ करना ज्यादा शुभ होता है.
- श्रीसूक्त का पाठ करने से पहले स्नान जरूर करें.
श्रीसूक्त का पाठ करने के लाभ
जो लोग रोजाना श्राद्धा भाव में श्रीसूक्त का पाठ करते हैं, उनका भाग्य चमकने लगता है. आएदिन शुभ समाचार मिलने लगते हैं. इसके अलावा सभी कार्यों में श्रेष्ठ सफलता मिलती है और अचानक धन लाभ होता है.
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति
श्रीसूक्त के मंत्रों का महत्व
- समृद्धिदायक है श्रीसूक्त
‘तां मन आवह जातवेदो लक्ष्मीमनपगामिनीम्। यस्यां हिरण्यं विन्देयं गामश्व पुरुषानहम्।।’ इस मंत्र के जाप से वाहन सुख मिल सकता है.
- धनदायक है श्रीसूक्त
‘अश्वपूर्वां रशमध्यां हस्तिनादप्रबोधिनीम्। श्रियं देवीमुपह्ये श्रीर्मादेवीजुषताम्।।’ इस मंत्र का नियमित रूप से पाठ करने से रत्नों का सुख प्राप्त होता है. साथ ही वैभव की प्राप्ति होती है.
यदि आप श्रीसूक्त पाठ के नियम और लाभ के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
46 mins agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
3 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
21 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
2 days agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines