Kaalchakra Today 8 August 2025: देवी-देवताओं को खुश करने के लिए कई शुद्ध चीजें उन्हें अर्पित की जाती हैं, जिनमें फूल और पत्ते शामिल हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी-देवताओं को कुछ पत्ते चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही ग्रह दोष, वास्तु दोष और जीवन से जुड़ी कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है। खासकर शिव जी को खुश करने के लिए शिवलिंग पर आम के पत्ते, अशोक के पत्ते, धतूरा, अनार के पत्ते, बरगद के पत्ते, बेल के पत्ते, नीम के पत्ते, पीपल के पत्ते और आक के पत्ते अर्पित किए जाते हैं।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको इन्हीं पत्तों को शिवलिंग पर अर्पित करने के महत्व, उपाय और लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।
आक के पत्ते
जिन लोगों के घर में आए-दिन क्लेश होते हैं या रिश्तों में मन-मुटाव की स्थिति बनी रहती है, उन्हें शिवलिंग पर आक के फूल और पत्ते जरूर अर्पित करने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आक के पौधे में भगवान गणेश का वास होता है, जो कि भोलेनाथ के पुत्र हैं। इसलिए शिवलिंग पर आक के पत्ते अर्पित करना शुभ माना जाता है।
इसके अलावा घर के सामने आक का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे घर के आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर में चल रहा क्लेश खत्म होता है। साथ ही रिश्तों में प्यार बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: रुद्राभिषेक के लिए कौन-कौन सी तिथियां हैं शुभ-अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
बेल के पत्ते
बेल पत्र का त्रिकोण आकार (त्रिशूल का प्रतिनिधित्व करता है) शिव जी के 3 नेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। शादीशुदा जोड़े यदि हर सोमवार शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करते हैं तो उनके बीच प्रेम बढ़ता है। जबकि बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। बता दें कि शिवलिंग पर 3 से लेकर 11 बेल पत्र अर्पित करने शुभ माने जाते हैं।
बरगद के पत्ते
बरगद की छाल में भगवान विष्णु, जड़ में ब्रह्मा और शाखाओं में शिव जी का वास होता है। यदि आप नियमित रूप से शिवलिंग पर बरगद के पत्ते अर्पित करते हैं तो इससे आपको रोगों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आयु संकट का भय कम होगा। जबकि बरगद के पेड़ में जल चढ़ाने से शिव और शनि दोनों देवों की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
यदि आप शिवलिंग पर आम के पत्ते, अशोक के पत्ते, धतूरा, नीम के पत्ते और पीपल के पत्ते अर्पित करने के लाभ और महत्व के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 31 अगस्त से पहले किन-किन राशियों की बढ़ेगी आमदनी? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
3 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines