Kaalchakra Today 24 November 2025: हिन्दू धर्म में करीब 18 प्रमुख पुराणों का उल्लेख मिलता है, जिसमें से एक शिव पुराण भी है. शिव पुराण में देवों के देव महादेव और उनकी अर्धांगिनी माता पार्वती के चरित्र, अवतार, शादी, संतान की उत्पत्ति आदि का वर्णन है. इसके अलावा इसमें शिव जी और शिवलिंग की पूजा के महत्व व भोलेबाबा को खुश करने के कई उपाय भी बताए गए हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से बाबा को खुश करने के लिए उपाय करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कुंडली में किस ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण कौन-सा रोग होता है. साथ ही आपको ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में पता चलेगा.
शिव पुराण के अचूक उपाय
- सूर्य ग्रह से संबंधित कष्ट यानी सिरदर्द और नेत्र रोग से बचने के लिए शिवलिंग का पूजन आक के फूलों, पत्तों और बेलपत्र से करना चाहिए.
- खांसी, जुकाम, नजला, मानसिक रोग और रक्तचाप का संबंध चंद्रमा से है, जिससे छुटकारा पाने के लिए शिवलिंग का रुद्री पाठ करते हुए कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर रुद्राभिषेक करना शुभ होता है.
- मंगल से संबंधित बीमारी जैसे कि रक्तचाप से मुक्ति पाने के लिए गिलोय के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
- बुध से संबंधित रोग जैसे कि चर्म या गुर्दे की समस्या में विधार के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
- अगर चर्बी, आंतों या लिवर की बीमारी हो तो कच्चे दूध में पीला चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होता है.
- शुक्र ग्रह से संबंधित रोगों से छुटकारा पाने के लिए शिवलिंग का पंचामृत, शहद और घी से अभिषेक करना चाहिए.
- सिर चकराना और मानसिक परेशानी राहु ग्रह के कारण होती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए मृत संजीवनी का सवा लाख बार जाप करकर भांग-धतूरे से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य ग्रहों का संबंध किन बीमारियों से है तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर की किस दिशा में मंदिर बनवाना शुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 hr agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
16 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
19 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
20 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
21 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
23 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines