Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन चल रहा है। इस दौरान लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय करते हैं। जहां कुछ लोग व्रत रखते हैं, तो वहीं ज्यादातर लोग सावन में रोजाना भगवान शंकर की पूजा करते हैं और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। हालांकि एक पाठ ऐसा भी है, जिसका उच्चारण व्यक्ति सच्चे मन से सावन के दौरान करता है, तो उसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बेहद प्रभावशाली शिव तांडव स्तोत्र के महत्व, महिमा और उससे जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एक दिन में कितनी बार करना चाहिए पाठ?
शिव तांडव स्तोत्र का लगातार 51 दिन या 41 दिन पाठ करना शुभ होता है। 41 दिनों तक लगातार हर रोज शिव तांडव स्तोत्र का 5 बार पाठ करना भी अतिशुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: नहाने से पहले भूलकर भी न करें ये 5 काम; देवी-देवता होंगे नाराज, लगेगा पाप!
स्तोत्र का पाठ कब करना चाहिए?
प्रात: काल या प्रदोष काल में स्नान करने के बाद शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना शुभ होता है। पाठ करने से पहले शिवलिंग को प्रणाम करें। कच्चे दूध और जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग को धूप-दीप, फल-फूल और नैवेद्य अर्पित करें। इसके बाद पाठ का जाप करें।
पाठ करने के नियम
शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। स्तोत्र को धीरे-धीरे आराम से पढ़ें, लेकिन पाठ करते समय कोई गलती न करें। पाठ के बीच में बातें न करें। पाठ करते समय शुद्ध वस्त्र धारण करें।
शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने के लाभ
- शिव तांडव स्तोत्र का पाठ प्रत्येक राशि के जातक कर सकते हैं। नियमित रूप से पाठ करने से महादेव और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे साधक को पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है।
- जो लोग रोजाना शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही मन और मस्तिष्क शांत रहता है। बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।
- जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिल रहा है, वो यदि 41 दिन तक लगातार शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करते हैं, तो उन्हें जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से जुड़े अन्य नियम और लाभ के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- बहुला चतुर्थी पर इन 3 राशियों के ऊपर होगी पैसों की बौछार! जानें तिथि और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines