---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: राहु की महादशा में कब मिलता है शुभ-अशुभ फल? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

छाया ग्रह राहु का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो कई परिस्थितियों में अशुभ फल भी प्रदान करते हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं राहु की महादशा में किसे और कितने समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आपको महादशा के दौरान मिलने वाले शुभ प्रभावों के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

राहु को नवग्रहों का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जो एक छाया ग्रह है। राहु का संबंध अप्रत्याशित घटनाओं, आकांक्षाओं, समृद्ध विचारों, भौतिक सुखों, प्रसिद्धि, सफलता और धन से है। समय-समय पर राहु ग्रह का व्यक्ति पर मिलाजुला प्रभाव पड़ता है। जहां कुछ लोगों को राहु की महादशा में लाभ होता है, वहीं कई लोगों की परेशानियां पहले से और अधिक बढ़ जाती हैं। आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि राहु की महादशा में राहु, गुरु, शनि, बुध और केतु आदि के आने से लोगों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है।

राहु की महादशा में राहु

राहु की महादशा में राहु की अंतर्दशा 2 साल 8 महीने 12 दिन की होती है।

---विज्ञापन---

अशुभ फल-

  • राहु में राहु के विराजमान होने पर व्यक्ति को अपमान, बदनामी और तनाव का सामना करना पड़ता है।
  • विषाक्त भोजन और पानी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।
  • करियर में गिरावट आ सकती है।
  • धन हानि होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • सांप के काटने का भय रहता है।

शुभ फल-

---विज्ञापन---
  • विदेश यात्रा के योग बनते हैं।
  • धर्म-कर्म में व्यक्ति की रुचि बढ़ती है।
  • इच्छा शक्ति और साहस को बढ़ावा मिलता है।

उपाय-

  • राहु की महादशा में शराब का सेवन न करें।
  • किसी लावारिस शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों का दान करें।
  • किसी को अप्रिय शब्द कहने से बचें।

---विज्ञापन---

राहु की महादशा में गुरु

राहु की महादशा में गुरु की अंतर्दशा 2 साल 4 महीने 21 दिन की होती है।

अशुभ फल- 

---विज्ञापन---
  • जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं।
  • कानूनी मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी।
  • करियर में गिरावट आती है।
  • जीवनसाथी से टकराव की स्थिति बनती है।

शुभ फल-

  • राक्षस प्रवृत्ति के ग्रह राहु, देवताओं के गुरु का ये संयोग सुखदायी होता है।
  • राहु में गुरु की दशा आने पर व्यक्ति के मन में शुद्ध विचार आते हैं।
  • व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति का हो जाता है और धर्म-कर्म करता है।
  • सेहत का साथ मिलता है।
  • व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है।
  • रिश्तों में वृद्धि होती है।
  • मनचाही व्यक्ति से शादी की संभावना बढ़ जाती है।
  • विदेश में रहने वाले व्यक्ति भी इस समय अपनी जन्म भूमि में वापस लौट आते हैं।

उपाय-

---विज्ञापन---
  • किसी दिव्यांग छात्र की पढ़ाई या इलाज में सहायता करें।
  • सोने की शिव प्रतिमा बनवाएं और उसकी पूजा करें। पूजा के बाद किसी ब्राह्मण को उसे दान कर दें।

यदि आप जानना चाहते हैं कि राहु की महादशा में गुरु, मंगल और शनि आदि ग्रहों के होने पर व्यक्ति के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Video: बुध गोचर से चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 13, 2025 11:03 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola