Kaalchakra Today 7 September 2025: पितृपक्ष के दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है, जिस दौरान पूर्वजों को श्रद्धा अर्पित करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण किए जाते हैं। इसके अलावा पूर्वजों को खुश करने के लिए भी पितृपक्ष में श्राद्ध आदि कार्य किए दाते हैं। मान्यता है कि इससे पितृ व पूर्वज खुश होते हैं और परिवारवालों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। साल 2025 में आज यानी 7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। हालांकि ज्योतिष दृष्टि से भी आज का दिन खास है। आज कुल 3 घेंटे 28 मिनट 2 सेकेंड के लिए भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर ग्रहण का स्पर्श काल है, जबकि मध्यम काल रात 11:41 होगा। वहीं, ग्रहण का मोक्ष काल मध्य रात्रि 1 बजकर 26 मिनट है। सूतक काल की बात करें तो आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होगा, जो मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। आज लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। ऐसे में प्रत्येक राशि के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि आज लगने वाला चंद्र ग्रहण किस राशि के किस भाव में लगेगा। साथ ही आपको उसके शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में भी जानने को मिलेगा।
चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
- मेष राशि
चंद्र ग्रहण आज मेष राशिवालों के लिए शुभ होगा, क्योंकि ये इनकी कुंडली के 11वें भाव में लग रहा है। ग्रहण के प्रभाव से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही मानसिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन भाई-बहनों से झगड़ा होने की संभावना है।
- वृषभ राशि
वृषभ राशिवालों की कुंडली के 10वें भाव में आज चंद्र ग्रहण लगेगा जिसका कार्यक्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें। साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद न करें। इसके अलावा अपनी और अपने पिता की सेहत का ध्यान रखें।
- मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण का आपकी कुंडली के 9वें भाव में प्रभाव पड़ेगा, जो मध्यम फलदायी रहेगा। गुरु समान किसी व्यक्ति या पिता से आपके मतभेद हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश यात्रा की प्लानिंग प्रभावित हो सकती है। साथ ही खर्च बढ़ने के योग हैं, लेकिन इस दौरान आपके रुके हुए काम बनेंगे और अटका धन मिलेगा।
यदि आप अन्य राशियों पर चंद्र ग्रहण के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
42 mins agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
2 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
16 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
20 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
21 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
22 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines