---विज्ञापन---

Kaalchakra: आज पितृपक्ष पर चंद्र ग्रहण से इन राशियों को होगा लाभ, जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra Today: साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज 7 सितंबर को पितृपक्ष के पहले दिन लगने वाला है। चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय, सूतक काल और 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में।

Kaalchakra Today 7 September 2025: पितृपक्ष के दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है, जिस दौरान पूर्वजों को श्रद्धा अर्पित करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण किए जाते हैं। इसके अलावा पूर्वजों को खुश करने के लिए भी पितृपक्ष में श्राद्ध आदि कार्य किए दाते हैं। मान्यता है कि इससे पितृ व पूर्वज खुश होते हैं और परिवारवालों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। साल 2025 में आज यानी 7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। हालांकि ज्योतिष दृष्टि से भी आज का दिन खास है। आज कुल 3 घेंटे 28 मिनट 2 सेकेंड के लिए भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर ग्रहण का स्पर्श काल है, जबकि मध्यम काल रात 11:41 होगा। वहीं, ग्रहण का मोक्ष काल मध्य रात्रि 1 बजकर 26 मिनट है। सूतक काल की बात करें तो आज दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होगा, जो मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। आज लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। ऐसे में प्रत्येक राशि के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि आज लगने वाला चंद्र ग्रहण किस राशि के किस भाव में लगेगा। साथ ही आपको उसके शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में भी जानने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

  • मेष राशि

चंद्र ग्रहण आज मेष राशिवालों के लिए शुभ होगा, क्योंकि ये इनकी कुंडली के 11वें भाव में लग रहा है। ग्रहण के प्रभाव से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही मानसिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन भाई-बहनों से झगड़ा होने की संभावना है।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशिवालों की कुंडली के 10वें भाव में आज चंद्र ग्रहण लगेगा जिसका कार्यक्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें। साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद न करें। इसके अलावा अपनी और अपने पिता की सेहत का ध्यान रखें।

---विज्ञापन---
  • मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण का आपकी कुंडली के 9वें भाव में प्रभाव पड़ेगा, जो मध्यम फलदायी रहेगा। गुरु समान किसी व्यक्ति या पिता से आपके मतभेद हो सकते हैं। इसके अलावा विदेश यात्रा की प्लानिंग प्रभावित हो सकती है। साथ ही खर्च बढ़ने के योग हैं, लेकिन इस दौरान आपके रुके हुए काम बनेंगे और अटका धन मिलेगा।

यदि आप अन्य राशियों पर चंद्र ग्रहण के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 07, 2025 10:47 AM

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Nidhi Jain

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola