Kaalchakra Today 7 October 2025: अधिकतर लोग ऋण यानी कर्ज लेने से दूर भागते हैं क्योंकि हर समय इन्हें चुकाने की टेंशन रहती है. हालांकि, कुछ कर्ज ऐसे भी होते हैं, जो जन्म के साथ ही हर एक व्यक्ति पर चढ़ जाते हैं. यदि सही समय पर व्यक्ति इन ऋण को चुकाता नहीं है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शास्त्रों में भी ऐसे ही पितृ ऋण, मातृ ऋण, ऋषि ऋण और देव ऋण के बारे में बताया गया है. इन चारों ऋण को चुकाना जरूरी होता है, नहीं तो व्यक्ति कभी खुश नहीं रहता है.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि पितृ ऋण, मातृ ऋण, ऋषि ऋण और देव ऋण क्या होता है और इनके बारे में कैसे पता चलता है. साथ ही आपको इन कर्ज को चुकाने के उपायों के बारे में भी पता चलेगा.
मातृ ऋण क्या होता है?
मातृ ऋण कुंडली में माता और मातृ पक्ष के प्रति किए गए बुरे कर्मों के कारण लगता है, जो कि मामा, नानी और मौसी की उपेक्षा में आता है. इसके अलावा मां का तिरस्कार करना भी मातृ ऋण में आता है.
मातृ ऋण के कारण होती हैं ये समस्याएं
- मानसिक रूप से अशांत रहना
- नींद न आना
- आए-दिन मां से झगड़ा होना
- बचपन में ही मां से अलग हो जाना
- ननिहाल पक्ष से झगड़ा होना
- मामा-मामी, मौसी या नानी से रिश्ते सही न रहना
- परिवार की स्त्रियों को कष्ट मिलना
- बार-बार गर्भपात होना
- संतान का जन्म होते ही मृत्यु हो जाना
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 Rashifal: करवा चौथ पर 3 राशियों को रहना है सावधान, विडाल-व्यातीपात योग का पड़ेगा अशुभ प्रभाव
मातृ ऋण से बचने के उपाय
- मां की सेवा करें और उन्हें सम्मान दें.
- सोमवार या अमावस्या को पीपल के पेड़ में जल दें और उसके पास दीपक जलाएं.
- महिलाओं को कपड़े, भोजन या अपनी क्षमता के अनुसार दान करें.
- रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
- चंद्रमा की शांति के लिए चंद्र गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय का जाप करें.
- सोमवार को सफेद कपड़े, चावल और चीनी का दान करें.
- नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती या ललिता सहस्रनाम का पाठ करें.
यदि आप अन्य पितृ ऋण, ऋषि ऋण और देव ऋण के संकेत, उपाय और समस्याओं आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
13 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
16 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
17 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
18 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
20 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines