Kaalchakra Today 30 July 2025: सेवा को पुण्य कर्म माना जाता है, जो कि निस्वार्थ भाव से की जाती है। जो लोग सच्चे मन से बेजान पशु-पक्षियों की सहायता करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है और देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि पशु-पक्षियों में कई देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में नियमित रूप से पशु-पक्षियों की सेवा करके भगवान को खुश किया जा सकता है। हालांकि पशु-पक्षियों की सेवा करते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। नहीं तो साधक को पाप लगता है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े नियम और लाभ के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े अहम नियम
- पशु-पक्षियों को कभी भी बासी और आधी पकी चीजें नहीं देनी चाहिए। इससे आपको पाप लग सकता है।
- पशु-पक्षियों के लिए अलग से अनाज नहीं खरीदना चाहिए। जिस तरह का खाना आप खाते हैं, वो ही ताजा और हेल्दी पशु-पक्षियों को दें।
- बेमन से पशु-पक्षियों की सेवा नहीं करनी चाहिए।
- पशु-पक्षियों को खाना खिलाते समय मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें।
- पशु-पक्षियों को भरपेट भोजन कराना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: रुद्राभिषेक के लिए कौन-कौन सी तिथियां हैं शुभ-अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े उपाय
- जिन लोगों की मेंटल हेल्थ सही नहीं है, उन्हें चिड़िया, गाय और खरगोश की सेवा करनी चाहिए। चिडियों को सप्तधान (सात पवित्र अनाजों का एक समूह होता है) दें और पीने के पानी की व्यवस्था करें। गाय को नियमित रूप से हरा चारा और रोटी खिलाएं। इसी के साथ खरगोश को फल और सब्जियां खिलाना अच्छा रहेगा। सोमवार और बुधवार को इन उपायों को करने से आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह और बुध ग्रह की स्थिति में मजबूती आएगी। साथ ही अकारण चिंता व भय में कमी आएगी।
- जिन लोगों की बार-बार नौकरी छूट रही है या कोई जॉब नहीं है, उन्हें बंदर, कौवे और कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। साथ ही बंदर को गुड़, चना और केले खिलाएं। इससे आपको करियर में सफलता मिल सकती है।
- जिन लोगों को करियर में सफलता नहीं मिल रही है, वो नियमित रूप से बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। इसी के साथ पक्षियों को दाना, कौवे को खिचड़ी व रोटी और कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।
यदि आप पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सावन में जपें महादेव का महामृत्युंजय मंत्र, टलेगा हर संकट; पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व और लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
51 mins agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
18 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines