Kaalchakra Today 15 June 2026: ॐ एक मूल ध्वनि है, जिसे बोलते समय शरीर और दिमाग में कंपन उत्पन्न होती है व सिर और मस्तिष्क में कंपन फैलाती है. इसके अलावा ॐ का उच्चारण करते समय ‘अ’ ध्वनि पेट और छाती में गूंजती है. वहीं, ॐ ध्वनि को सुनने और बोलने से शरीर और प्रकृति एक लय में आ जाती है, जिससे शरीर को कई लाभ होते हैं. धार्मिक मान्यता है कि जो लोग नियमित रूप से ॐ का जाप करते हैं, उन्हें विशेष लाभ होते हैं. साथ ही जीवन को देखने का नजरिया बदलता है.
आज 15 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किस समय ॐ का जाप करना चाहिए. साथ ही ॐ के जाप से होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में आप यहां पर जानेंगे.
ॐ का किस समय जाप करना चाहिए?
- ब्रह्म मुहूर्त में ॐ का जाप करने से शांति मिलती है और एकाग्रता शक्ति बढ़ती है. साथ ही दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार होता रहता है
- संध्या के समय यानी शाम 6 से 7 बजे के बीच ॐ का जाप करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है. साथ ही रात को नींद अच्छी आती है और दिनभर का तनाव खत्म हो जाता है.
- मध्यारात्रि में ॐ का जाप करने से ध्यान और साधना से लाभ मिलता है. साथ ही आत्मिक शांति और दुखों से मुक्ति मिलती है.
- सूर्योदय के समय ॐ का जाप करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है. साथ ही आत्मिक शक्ति और जागरुकता बढ़ती है.
- पूर्णिमा और अमावस्या पर ॐ का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और आध्यात्मिक प्रगति होती है. इसके अलावा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
ॐ के जाप से होने वाले लाभ
- ॐ का उच्चारण करने से मानसिक शांति मिलती है.
- इसके जाप से चिड़चिड़ापन कम हो जाता है और एकाग्रता बढ़ती है.
- शरीर में संतुलन बना रहता है.
- मन शांत रहता है और व्यक्ति का प्रकृति से जुड़ाव बढ़ जाता है.
- मस्तिष्क की अल्फा वेव्स बढ़ जाती हैं.
- क्रिएकटिविटी बढ़ती है.
- अनिद्रा, एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या से मुक्ति मिलती है.
- ॐ का कंपन आज्ञा चक्र और सहस्रार चक्र को भी सक्रिय करता है.
यदि आप ॐ जाप के महत्व, लाभ और उपाय आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 mins agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
20 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
21 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines