Kaalchakra: आज मौनी अमावस्या पर इन चीजों के दान से होगा महालाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानें अचूक उपाय

Kaalchakra Today: आज 18 जनवरी 2026, वार रविवार को मौनी अमावस्या है, जिसे स्नान-दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मौनी अमावस्या के महत्व, दान के लाभ और उपायों के बारे में.

Kaalchakra Today 18 January 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 18 January 2026: मकर राशि में जब सूर्य ग्रह हो तो उस दौरान पड़ने वाली अमावस्या को सबसे ज्यादा पुण्यदायी और प्रभावशाली माना जाता है. इस समय सूर्य मकर राशि में ही है, जिस कारण 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया. वहीं, आज 18 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जिसे मौनी अमावस्या कहते हैं. हालांकि, देश के कई राज्यों में मौनी अमावस्या को दर्श अमावस्या और माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस शुभ दिन पितरों की शांति के लिए व्रत रखने से न सिर्फ पितृ बल्कि ब्रह्मा, इंद्र, अग्नि, सूर्य, ऋषि, वायु और पशु-पक्षी भी तृप्त होते हैं, जबकि पवित्र नदी में स्नान करके दान-पुण्य करने से पाप नष्ट होते हैं.

विज्ञापन

आज 18 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मौनी अमावस्या के उपायों और उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे. साथ ही आपको ये पता चलेगा कि आज अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए और उससे क्या लाभ होता है.

विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर दान करने के लाभ

  • मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद तिल, आंवला, तिल से बनी चीजें, कपड़े, शीशा, दूध देने वाली गाय और सोने से बनी चीजों का दान करना सर्वोत्तम होता है. इससे घर में सुख-शांति का वास होता है.
  • आज तिल और दूध का दान करने से दरिद्रता दूर होती है.
  • मौनी अमावस्या पर जो व्यक्ति तिल का गौ बनाकर दान करता है, उसे 7 जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है.

आज मौनी अमावस्या पर पढ़ें ये पाठ

मौनी अमावस्या पर पितृसूक्त का पाठ करने से शुभ फल मिलता है, जबकि नीलकंठ स्तोत्र, सर्पसूक्त या श्रीनारायण कवच का पाठ करने से लाभ ही लाभ होता है.

मौनी अमावस्या के उपाय

  • आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज एक लोटे में जल और गुलाब की 3 पंखुड़ियां डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. साथ ही लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें. लाल चंदन में अक्षत मिलाकर उनका तिलक करें और अनार का भोग लगाएं. इस दौरान ‘ऊँ नमो भगवके वासुदेवाय’ मंत्र जाप करें. इसके अलावा लाल कपड़े, गेहूं और मसूर की दाल का दान करें.
  • पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए आज सुबह स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य दें. साथ ही एक लोटे में जल, फूल और जौ के आटे का पिंड बनाकर उससे पितरों का तर्पण करें. इसके बाद जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करें और पक्षियों को दाना डालें. अंत में शालिग्राम और माता तुलसी की पूजा करें व अस्पताल में दवा का दान करें. इस उपाय से पितृदोष के कारण तरक्की में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी.

यदि आप मौनी अमावस्या के अन्य उपायों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ