Kaalchakra Today 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026, वार रविवार को देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है. शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी शुभ होता है. हालांकि, कुछ लोग शिव जी को खुश करने के लिए महाशिवरात्रि पर व्रत भी रखते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि पर की गई पूजा का फल जरूर मिलता है.
आज 15 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको महाशिवरात्रि के दिन करने वाले अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके प्रभाव से व्यक्ति को खराब सेहत, गृह क्लेश, दुर्घटनाओं और कारोबार आदि समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
महाशिवरात्रि के अचूक उपाय
- कारोबार से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने का उपाय-
आज महाशिवरात्रि पर घर के मंदिर में लकड़ी की चौकी रखें. उसके ऊपर शिव परिवार की तस्वीर स्थापित करें. साथ ही उन्हें 27 बेलपत्र की माला बनाकर अर्पित करें और चंदन की माला से ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इस उपाय से आपको कारोबार से जुड़ी हर समस्या से मुक्ति मिल सकती है.
- सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय-
सुखी जीवन के लिए आज एक थाली लें, जिसमें सिंदूर और शहद से स्वास्तिक बनाएं. थाली को शिव-पार्वती की तस्वीर के सामने रखें, जिसमें 11 पान के पत्ते, चंदन का एक टुकड़ा और 11 इलायची रखें. फिर रुद्राक्ष की माला से ‘ऊँ पार्वतीपतये नम:’ मंत्र का जाप करें.
- बीमारियों से छुटकारा पाने का उपाय-
रोगों से बचने के लिए आज ‘मृत संजीवनी महा मृत्युंजय मंत्र’ का कम से कम 64 बार जाप करें. साथ ही सुबह शिव जी को जल अर्पित करके रुद्राक्ष की माला पर 3 बार ‘चतुराक्षरी मृत्युंजय’ मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप करने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को कपड़े का दान जरूर करें.
- दुर्घटनाओं से बचने का उपाय-
यदि आपको बार-बार चोट लगती है तो रात में सोने से पहले रुद्राक्ष की माला पर ‘चतुराक्षी रुद्राक्ष’ के मंत्र का कम से कम 27 बार जाप करें. अगले दिन कुत्तों को दूध-रोटी और चींटियों को चीनी डालें.
यदि आप महाशिवरात्रि से जुड़े अन्य उपायों और शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
6 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
23 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines