Kaalchakra: आज महाशिवरात्रि पर इन महाउपायों से होगा महालाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व

Kaalchakra Today: धार्मिक दृष्टि से महाशिवरात्रि के दिन को बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा-पाठ का फल भक्तों को जरूर मिलता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं महाशिवरात्रि के महत्व और इस पावन दिन जीवन को सुखी बनाने के लिए किए जाने वाले अचूक उपायों के बारे में.

Kaalchakra Today 15 February 2026

Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 15 February 2026: आज 15 फरवरी 2026, वार रविवार को देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है. शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी शुभ होता है. हालांकि, कुछ लोग शिव जी को खुश करने के लिए महाशिवरात्रि पर व्रत भी रखते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि पर की गई पूजा का फल जरूर मिलता है.

विज्ञापन

आज 15 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको महाशिवरात्रि के दिन करने वाले अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके प्रभाव से व्यक्ति को खराब सेहत, गृह क्लेश, दुर्घटनाओं और कारोबार आदि समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अचूक उपाय

  • कारोबार से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने का उपाय-

आज महाशिवरात्रि पर घर के मंदिर में लकड़ी की चौकी रखें. उसके ऊपर शिव परिवार की तस्वीर स्थापित करें. साथ ही उन्हें 27 बेलपत्र की माला बनाकर अर्पित करें और चंदन की माला से ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इस उपाय से आपको कारोबार से जुड़ी हर समस्या से मुक्ति मिल सकती है.

  • सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय-

सुखी जीवन के लिए आज एक थाली लें, जिसमें सिंदूर और शहद से स्वास्तिक बनाएं. थाली को शिव-पार्वती की तस्वीर के सामने रखें, जिसमें 11 पान के पत्ते, चंदन का एक टुकड़ा और 11 इलायची रखें. फिर रुद्राक्ष की माला से ‘ऊँ पार्वतीपतये नम:’ मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन
  • बीमारियों से छुटकारा पाने का उपाय-

रोगों से बचने के लिए आज ‘मृत संजीवनी महा मृत्युंजय मंत्र’ का कम से कम 64 बार जाप करें. साथ ही सुबह शिव जी को जल अर्पित करके रुद्राक्ष की माला पर 3 बार ‘चतुराक्षरी मृत्युंजय’ मंत्र का जाप करें. मंत्र जाप करने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को कपड़े का दान जरूर करें.

  • दुर्घटनाओं से बचने का उपाय-

यदि आपको बार-बार चोट लगती है तो रात में सोने से पहले रुद्राक्ष की माला पर ‘चतुराक्षी रुद्राक्ष’ के मंत्र का कम से कम 27 बार जाप करें. अगले दिन कुत्तों को दूध-रोटी और चींटियों को चीनी डालें.

विज्ञापन

यदि आप महाशिवरात्रि से जुड़े अन्य उपायों और शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ