Kaalchakra Today 18 May 2026: शास्त्रों में दान को एक पुण्यकारी कर्म माना गया है, जिससे कई चमत्कारी लाभ होते हैं. हालांकि, कई लोगों को कुछ विशेष चीजों का दान करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें ग्रह दोष लग सकता है. साथ ही वो किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं. आज 18 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको नवग्रहों को खुश करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही व्यक्ति को ये पता चलेगा कि कब उसे किस चीज का दान करना चाहिए और कब किन वस्तुओं को देने से बचना चाहिए.
नवग्रहों को खुश करने के उपाय
- सूर्य देव व्रत करने, कथा सुनने और नमक का त्याग करने से प्रसन्न होते हैं.
- भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं.
- मंगल देव को खुश करने के लिए व्रत, मंत्र जाप, दान, बुध और गणेश जी की पूजा करना शुभ रहता है.
- गुरु ग्रह सात्विक रूप से व्रत रखने से प्रसन्न होते हैं.
- गौ सेवा, गौ दान और कन्याओं को गिफ्ट देने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं.
- शनि देव को खुश करने के लिए आप जप, तप, व्रत, दान और सात्विक जीवनशैली को अपना सकते हैं.
- जाप के साथ दान देने से राहु और केतु ग्रह खुश होते हैं.
ग्रहों और दान के बीच का कनेक्शन
- सूर्य ग्रह
कुंडली में सूर्य मेष या सिंह राशि में हो तो लाल या गुलाबी रंग की चीजों का दान नहीं करना चाहिए. साथ ही गुड़, आटा, गेहूं और तांबे का दान करने से बचना चाहिए. इसके अलावा नमक कम खाएं और मीठे का सेवन करें. वहीं, अगर आप दान देना चाहते हैं तो बेल या सफेद आंकड़े जरूरतमंद लोगों को दे सकते हैं.
अन्य ग्रहों और दान के बीच के बारे में जानने के लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
8 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
10 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
10 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
15 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines