Kaalchakra: सावधान! इन चीजों का दान बिगाड़ सकता है भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें Daan से जुड़े नियम

Kaalchakra Today: क्या आप भी कभी भी किसी भी चीज का दान कर देते हैं? अगर हां, तो आपकी ये आदत आपको किसी बहुत बड़ी परेशानी में डाल सकती है. दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि हर व्यक्ति के लिए कुछ चीजों का दान करना वर्जित है. चलिए विस्तार से जानते हैं दान से जुड़े नियमों के बारे में.

Kaalchakra Today 18 May 2026

Credit- AI Gemini

Kaalchakra Today 18 May 2026: शास्त्रों में दान को एक पुण्यकारी कर्म माना गया है, जिससे कई चमत्कारी लाभ होते हैं. हालांकि, कई लोगों को कुछ विशेष चीजों का दान करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें ग्रह दोष लग सकता है. साथ ही वो किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं. आज 18 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको नवग्रहों को खुश करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही व्यक्ति को ये पता चलेगा कि कब उसे किस चीज का दान करना चाहिए और कब किन वस्तुओं को देने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

नवग्रहों को खुश करने के उपाय

  • सूर्य देव व्रत करने, कथा सुनने और नमक का त्याग करने से प्रसन्न होते हैं.
  • भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं.
  • मंगल देव को खुश करने के लिए व्रत, मंत्र जाप, दान, बुध और गणेश जी की पूजा करना शुभ रहता है.
  • गुरु ग्रह सात्विक रूप से व्रत रखने से प्रसन्न होते हैं.
  • गौ सेवा, गौ दान और कन्याओं को गिफ्ट देने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं.
  • शनि देव को खुश करने के लिए आप जप, तप, व्रत, दान और सात्विक जीवनशैली को अपना सकते हैं.
  • जाप के साथ दान देने से राहु और केतु ग्रह खुश होते हैं.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

विज्ञापन

ग्रहों और दान के बीच का कनेक्शन

  • सूर्य ग्रह

कुंडली में सूर्य मेष या सिंह राशि में हो तो लाल या गुलाबी रंग की चीजों का दान नहीं करना चाहिए. साथ ही गुड़, आटा, गेहूं और तांबे का दान करने से बचना चाहिए. इसके अलावा नमक कम खाएं और मीठे का सेवन करें. वहीं, अगर आप दान देना चाहते हैं तो बेल या सफेद आंकड़े जरूरतमंद लोगों को दे सकते हैं.

अन्य ग्रहों और दान के बीच के बारे में जानने के लिए आप ये वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ