हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: आज हनुमान जयंती पर दूर होगा हर संकट, करें पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताएं ये उपाय

Kaalchakra Today: हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है, जो कि वर्ष 2026 में आज 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है. यहां पर आप हनुमान जयंती के महत्व, पूजा के शुभ मुहूर्त और उपायों आदि के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- Meta AI


Kaalchakra Today 2 April 2026:
आज 2 अप्रैल 2026 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को देशभर में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि बजरंगबली को समर्पित है. मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति बड़े से बड़े संकट से बच सकता है. साथ ही काला जादू, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों आदि से छुटकारा मिलता है. हालांकि, पूजा-पाठ के अलावा आज हनुमान जयंती पर कुछ उपायों को करके भी बजरंगबली को खुश किया जा सकता है.

आज 2 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको हनुमान जयंती के दिन करने वाले अचूक उपायों और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं.

हनुमान जयंती की पूजा का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti Puja Muhurat)

  • गुलिक काल- सुबह 9:18 से सुबह 10:51
  • अमृत काल- सुबह 11:18 से दोपहर 12:59
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से दोपहर 12:50
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:38 से शाम 07:01
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 06:39 से शाम 07:48

ये भी पढ़ें- Maruti Stotra Lyrics: डेली करें मारुति स्तोत्र का पाठ, हर संकट से बचाएंगे संकटमोचन हनुमान

विज्ञापन

हनुमान जयंती के अचूक उपाय

  • धन लाभ के लिए आज हनुमान जी की प्रतिमा का जल और शहद से स्नान कराएं व लाल रंग के वस्त्र पहनाएं. धूप-दीप और नैवेद्य से पूजा करें व बूंदी के लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाएं. इस दौरान ऊँ हनुमंते नम: का जाप करते रहें.
  • संपत्ति का सुख पाने के लिए हनुमान जी की प्रतिमा का जल, दूध और शहद से स्नान कराएं. नए वस्त्र पहनाएं और गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं. साथ ही माथे पर चंदन लगाएं और धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा करें. अब लौंग, इलायची, पान के पत्ते और अनार हनुमान जी को अर्पित करें.
  • नियमित रूप से हनुमान जी के गायत्री मंत्र ‘ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥’ का 10 माला जाप करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें. इस उपाय से आपको विभिन्न परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.

यदि आप हनुमान जयंती से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola