Kaalchakra Today 9 June 2026: धातु को केवल एक भौतिक तत्व ही नहीं माना जाता है, बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है. शरीर के विभिन्न अंगों में धातु को धारण करने से कई लाभ होते हैं. मान्यता है कि इससे न सिर्फ भाग्य प्रबल होता है, बल्कि कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं. आज 9 जून 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कब-कौन से धातु पहनने चाहिए.
सोना और चांदी कहां पहनें?
सोनी की तासीर गर्म होती है और चांदी की तासीर ठंडी होती है. सोना सिर पर और पैरों में चांदी के आभूषण ही पहनने चाहिए. बता दें कि सोने के गहने हमेशा शरीर को स्पर्श करते हुए ही होने चाहिए.
सोना पहनने के लाभ-नुकसान
- सोना आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है.
- सिर्फ सोना पहनने वालों में पित्त की अधिकता होती है.
- आपको अगर समाज में सम्मान नहीं मिलता है तो अपनी मध्यमा उंगली में सोना पहनें.
- अगर एकाग्रता की कमी है, आप खुद को हमेशा दूसरों से कम आंकते हैं या हीन भावनाओं से ग्रसित रहते हैं तो तर्जनी उंगली में सोना जरूर पहनें. इस उंगली में सोना पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है.
- पेट से जुड़ी कोई बीमारी है या मोटापा बढ़ रहा है तो सोना पहन सकते हैं.
- जिन लोगों को गुस्सा बहुत आता है, उन्हें सोना पहनने से बचना चाहिए. इसके अलावा गर्भवती और बुजुर्ग महिलाओं को भी सोना कम से कम पहनना चाहिए.
चांदी पहनने के लाभ
- जिन महिलाओं को पीठ, पैर की एड़ी या घुटनाओं में दर्द रहता है, उन्हें पैरों में चांदी की पायल पहननी चाहिए.
- जिन लोगों को हार्ट की समस्या है, उन्हें हाथ की अनामिका उंगली में सोने या चांदी का छल्ला पहनने से लाभ होता है.
- जिन लोगों को हाथ या पैर में बहुत दर्द रहता है, उन्हें सोने या चांदी के कड़े पहनने से लाभ हो सकता है.
- लोग ब्लड प्रेशर की समस्या में तांबे का कपड़ा पहनना चाहिए.
यदि आप अन्य धातुओं को पहनने के लाभ व महत्व के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 hr agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
16 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
19 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
20 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
22 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines