Kaalchakra Today 26 January 2026: क्या आपको भी लगता है कि भगवान आपसे रूठे हुए हैं, जिस कारण आए दिन आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो हो सकता है कि अनजाने में आपसे पूजा के दौरान कोई गलती हो रही हो. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति से देवी-देवताओं की पूजा के दौरान कोई गलती होती है तो उसे पूजन का पूरा फल नहीं मिलता है, बल्कि पाप लगता है. ऐसे में न चाहते हुए भी व्यक्ति परेशानियों से घिरा रहता है. हालांकि, कुछ बातों पर ध्यान देकर व प्रभावशाली उपायों को करके भगवान को खुश किया जा सकता है.
आज 26 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको पूजा के दौरान की जाने वाली उन मामूली गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस कारण भगवान रूठ जाते हैं.
पूजा के दौरान इन गलतियों को करने से बचें
- नियमित रूप से घर में भगवान गणेश, शिव जी, विष्णु जी, सूर्य देव और माता दुर्गा की पूजा करनी चाहिए.
- घर के पूजा स्थान में 2 से ज्यादा शिवलिंग नहीं होनी चाहिए.
- मंदिर में गणेश जी की तीन मूर्तियां नहीं होनी चाहिए.
- मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की एक-एक मूर्ति मंदिर में रख सकते हैं.
- घर में जितनी छोटी शालिग्राम की मूर्ति रखते हैं, उससे उतना ज्यादा लाभ होता है.
- पूजा-पाठ व मांगलिक कार्य की शुरुआत से पहले माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं.
- पूजा करते समय टूटे हुए चावल का प्रयोग न करें.
- चावल देवताओं को तीन बार और पितरों को सिर्फ एक बार ही अर्पित करने चाहिए.
- पूजा में प्रयोग किए जाने वाले पानी, दूध, दही और घी में उंगली नहीं डालनी चाहिए.
- तांबे के बर्तन में दूध, दही और पंचामृत न रखें.
- पूजा करने के बाद तीन बार आचमन जरूर करें.
- लोहे के बर्तन में कभी भी भगवान को भोग न लगाएं.
यदि आप पूजा से जुड़े अन्य जरूरी नियमों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
8 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
11 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
14 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
17 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines