Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-पाठ और उपायों का विशेष महत्व है। मान्यता है कि शास्त्रों में लिखित उपायों को यदि व्यक्ति सच्चे मन से विधि पूर्वक करता है तो उसे अपनी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा जीवन में तरक्की मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। हालांकि शास्त्रों में लिखित ज्यादातर बातों का उल्लेख विज्ञान में भी है। पूजा-पाठ का अपना एक वैज्ञानिक पहलू भी है, जिससे जुड़ी जानकारी आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको देने जा रहे हैं।
सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व
सूर्य को अर्घ्य देने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साइंस के अनुसार, सूर्य की किरणों से शरीर को विटामिन-डी मिलता है। किरणों में अद्भुत रोगनाशक गुण होते हैं, जिससे शरीर में मौजूद सूक्ष्म से सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- देवी-देवताओं को क्यों नहीं लगाना चाहिए प्याज-लहसुन का भोग? समुद्र मंथन की कहानी में है उल्लेख
तुलसी पूजन का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञान के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से शरीर और वातावरण शुद्ध रहता है। इसके अलावा तुलसी का सेवन करने से बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए तुलसी को रामबाण औषधि भी कहा जाता है।
व्रत रखने के लाभ
मान्यता के अनुसार, व्रत रखने से साधक को देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, व्रत के दौरान शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है, जिससे वजन कम होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा मेटाबॉलिक रेट में 3 से 14 फीसदी तक बढ़ोतरी होती है।
शास्त्रों में बताए गए अन्य विभिन्न उपायों का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व और कनेक्शन के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- 2 शुभ योग से 3 राशियों की किस्मत बुलंदियों पर, शनि प्रदोष व्रत के दिन बना महासंयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
8 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
11 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
15 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
16 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
17 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines