Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: आज के समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी वजह से परेशान हैं। हालांकि शास्त्रों में प्रत्येक समस्या से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में बताया गया है। यहां तक कि लव लाइफ में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय भी बताए गए हैं। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि किस ग्रह के कारण पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं। इसी के साथ आपको उस ग्रह को मजबूत करने के उपायों के बारे में भी पता चलेगा।
सातवें भाव का महत्व
कुंडली में सातवें भाव को देखकर जीवनसाथी, विवाह, दांपत्य सुख और मांगलिक दोष के बारे में पता किया जा सकता है। जन्म कुंडली में सातवें भाव, सप्तमेश, सातवें भाव में बैठे ग्रह पर सातवें भाव पर दृष्टि डालने वाले ग्रह, सातवें भाव के कारक ग्रह आदि व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर काफी प्रभाव डालते हैं। किसी व्यक्ति का अगर सातवां भाव निर्बल है या ये भाव पापी ग्रहों जैसे शनि, मंगल, सूर्य और राहु-केतु के प्रभाव में है या कुंडली में गुरु और शुक्र अस्त हैं, तो वैवाहिक जीवन में रुकावटें आती हैं।
ये भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
शनि के कारण आती हैं लाइफ में परेशानियां!
सातवें भाव में शनि की स्थिति मजबूत नहीं होती है, तो भी वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। पति-पत्नी के संबंधों में आकर्षण की कमी होती है, जिसके कारण आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।
शनि को मजबूत करने के उपाय
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में 7वें भाव में शनि है या वैवाहिक जीवन में आए दिन क्लेश होते रहते हैं, तो उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। भूखे व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए।
- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए झूठ न बोलें और किसी को भी धोखा देने से बचें।
- जो लोग नेत्रहीन लोगों की मदद करते हैं, उनके ऊपर शनि देव मेहरबान रहते हैं। शनि की कृपा से उनकी लव लाइफ में मिठास बनी रहती है।
- पेड़ काटने से बचना चाहिए और दूसरों को भी पेड़ काटने के लिए मना करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके वैवाहिक जीवन में सदा खुशियां बरकरार रहेंगी।
- जो लोग अपने से कमजोर लोगों और जानवरों को परेशान करते हैं, उनकी शादीशुदा जिंदगी में सदा क्लेश का वातावरण रहता है। इसलिए गाय, कुत्ते और बंदर आदि को हमेशा कुछ न कुछ खिलाते रहें।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 hr agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
5 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
7 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
15 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines