Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: शारदीय नवरात्रि के महापर्व का आरंभ इस साल 3 अक्टूबर से हो गया था, जिसका समापन आज यानी नवमी तिथि के दिन होगा। इस बार नवमी तिथि बेहद खास है, क्योंकि इस दिन अष्टमी का भी संयोग बन रहा है। अष्टमी तिथि के दिन जहां मां महागौरी की पूजा का विधान है, वहीं नवमी तिथि पर माता सिद्धिदात्री की उपासना करना शुभ होता है। आज अष्टमी-नवमी तिथि के दिन माता दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपाय करने से साधक को अपनी सभी परेशानियों से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको नवरात्रि की नवमी तिथि के खास अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आज करना बेहद लाभदायक रहेगा।
मां दुर्गा का किस चीज से करें अभिषेक?
नवमी पर मां दुर्गा को गाय के दूध से स्नान कराने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि माता दुर्गा का दही से अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है, जबकि घी से अभिषेक करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। जो लोग नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन शहद से माता दुर्गा का अभिषेक करते हैं, उन्हें रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा शक्कर से मां को स्नान कराने से धन-संपत्ति बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- Mars Transit: 10 दिन बाद जागेगा 5 राशियों का भाग्य, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!
पैसों की कमी से छुटकारा पाने के उपाय
जिन लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, वो नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन लोटे पर कलावा बांधकर उसके अंदर शहद भरकर मां के चरणों में रख दें। इसी के साथ लाल कपड़े में नारियल को लपेटकर उसे मां को अर्पित कर दें। साथ ही दुर्गा मंदिर में बैठकर दुर्गा सप्तशती के दूसरे, तीसरे और चौथे अध्याय का पाठ करें। इस उपाय से आपका भाग्य प्रबल होगा, जिससे अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगेगा।
वहीं जो लोग कर्ज के कारण परेशान हैं, वो नवमी तिथि से लगातार 5 गुरुवार किसी सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान दान करें। इस उपाय से जल्द ही आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
सफलता पाने के लिए क्या करें?
जिन लोगों को जीवन में सफलता नहीं मिल रही है, वो लाल कपड़े में 21 चूड़ियां, सिंदूर, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, 5 गुड़हल के फूल, 42 लौंग, 7 कपूर और इत्र बांधकर देवी दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। इस उपाय से आपको जीवन में जल्द ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।
माता दुर्गा को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Van Devi Temple: उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बिहार में भी है प्रसिद्ध वन देवी मंदिर, पांडवों ने खुद की थी स्थापना!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
8 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
9 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
12 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
14 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
16 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines