Kaalchakra: वास्तुदोष दूर करने के लिए घर में कहां करें शिव पूजा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें अचूक उपाय

Kaalchakra News24 Today: भगवान शिव की पूजा के पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस पावन महीने के दौरान भगवान शिव की कृपा से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। यदि आपके घर में कोई भी वास्तुदोष है, तो इस महीने में की गई शिव पूजा से बड़े से बड़ा वास्तुदोष दूर हो जाता है। आइए पं. सुरेश पांडेय से जानते हैं, भगवान शिव की पूजा किस दिशा में और कैसे करनी चाहिए?

Kaalchakra Today

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वास्तु शास्त्र में सबसे बड़े वास्तुदोष वे होते हैं, जो घर के मुख्य स्थानों से जुड़े होते है। इन विशेष और उपयोगी स्थानों में घर का ब्रह्मस्थान यानी घर का मध्य भाग, मुख्य प्रवेश द्वार, शयनकक्ष, किचेन यानी रसोई घर, स्नानघर और शौचालय, पूजा स्थान और मंदिर, सीढ़ी या सीढ़ी घर आदि स्थानों और भागों से जुड़े वास्तु दोष बेहद अशुभ माने जाए हैं। साथ ही घर के पूर्वी और उत्तर भाग का ऊंचा होना, पश्चिमी और दक्षिणी भाग का नीचा होना एक बड़ा वास्तुदोष माना गया है। सावन का महीना शुरू हो गया है, जो महादेव शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा से हर सिद्धि और मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में भगवान शिव की पूजा करने से और इससे जुड़े कौन-से उपायों से घर का बड़े से बड़ा वास्तुदोष दूर हो जाता है?

विज्ञापन

शिवलिंग जल का घर में छिड़काव

जिन घरों में वास्तुदोष हो, उन लोगों को शिवपूजा के बाद शिवलिंग पर चढ़ाए गए जल को ॐ नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए पूर घर में उसका छिड़काव करना चाहिए, लेकिन इसका छिड़काव दूर्वा यानी दूब घास की सहायता से करनी चाहिए। इससे घर का वास्तुदोष काफी हद तक दूर हो जाता है।

विज्ञापन

घर में यहां पर करें रुद्राभिषेक

घर के मध्य भाग यानी ब्रह्मस्थान पर शिव पूजा करने और रुद्राभिषेक करने से बड़े से बड़ा वास्तु दोष दूर जाता है। इस रुद्राभिषेक को गंगाजल, गन्ने के रस, दूध, दही, शहद आदि से करवाने पर विशेष लाभ होता है। साथ ही रुद्राष्टाध्यायी का 11 बार पाठ कर लेना जरूरी है। इस पूजा के बाद पुरोहित और ब्राह्मण को भोजन करवा कर दक्षिणा और वस्त्र देकर विदा करने से इस उपाय का पूजा का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है।

देखें वीडियो

इस दिशा में लगाएं बेल वृक्ष

घर परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और घर में सदैव मां लक्ष्मी का वास हो, इसके लिए घर की पूर्वी दिशा में या उत्तर-पश्चिम कोने में बेल का पेड़ लगाना चाहिए। हालांकि यह शहर के बहुत से फ्लैट में संभव नहीं है। यदि जगह हो, तो आप चाहें तो इसे बड़े गमले में बताई गई दिशा की बालकनी में रख सकते हैं।

विज्ञापन

नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा करें

जबलपुर के भेड़ाघाट से नर्मदा नदी से लाए गए शिवलिंग की पूजा करने से विशेष लाभ होता है। इसे नर्मदेश्वर शिवलिंग कहते हैं। बता दें कि नर्मदा नदी के पवित्र जल से प्राप्त शिवलिंग, को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पूजनीय माना जाता है। इसकी पूजा से घर के वास्तुदोष और ग्रह दोषों का निवारण होता है। साथ ही, इनकी पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सावन में शिव जी को प्रसन्न करने और घर के वास्तुदोष सहित के अन्य समस्याओं के उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ