Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सावन माह को बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की आराधना की जाती है। इसके अलावा सावन माह के दौरान शिव मंदिर और बारह ज्योतिर्लिंग में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। मान्यता है कि प्रत्येक ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा रोजाना सुबह-शाम 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम का जाप करने से व्यक्ति को पापों से भी मुक्ति मिलती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बारह ज्योतिर्लिंग से जुड़ी अहम बातों के बारे में बताएंगे।
12 ज्योतिर्लिंग कौन-कौन से हैं?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन 12 स्थानों पर भगवान शिव ने स्वयं प्रकट होकर अपने भक्तों को दर्शन दिए थे। उन-उन स्थानों को ज्योतिर्लिंग कहा जाता है। जहां भोलेनाथ स्वयंभू शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। गुजरात में सोमनाथ, क्षिप्रा नदी के समीप महाकालेश्वर, शैल पर्वत पर मल्लिकार्जुन, झारखंड में वैद्यनाथ, उज्जैन में ओंकारेश्वर व अमलेश्वर, नासिक में भीमाशंकर, दारुकावन में नागेश्वर, तमिलनाडु में रामेश्वरम, वाराणसी में विश्वनाथ, उत्तराखंड में केदारनाथ, औरंगाबाद में घुश्मेश्वर और गोदावरी तट पर त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित हैं।
ये भी पढ़ें- सिंह संक्रांति पर सूर्य देव को प्रसन्न करने के 5 उपाय, जानें सावन में कब मनेगा पर्व और महत्व?
किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से क्या लाभ मिलता है?
- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। वहीं जिन लोगों की शादी होने में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं, ऐसे में उन्हें ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग करने से फायदा होता है।
- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सेहत में भी सुधार होता है।
- भीमशंकर ज्योतिर्लिंग की पूजा करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही जीवन में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा कुंडली में मांगलिक दोष का नकारात्मक प्रभाव भी कम होता है।
- जो व्यक्ति सच्चे मन से रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करता है, उसे ब्रह्म हत्या के पाप से भी मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
अन्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लाभ, नियम और महत्व के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें।
ये भी पढ़ें- 19 जुलाई के बाद चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, विदेश यात्रा का भी है योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
46 mins agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
4 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
22 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
23 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines