Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: प्रत्येक व्यक्ति की चाहत होती है कि उसका खुद का संतान हो, लेकिन कई बार कुछ लोगों को ये सुख नहीं मिल पाता है। किसी भी कारण से संतान होने में देरी होती है, तो लोगों की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगते हैं, जिसका सीधा नकारात्मक असर सेहत पर भी पड़ता है। हालांकि शास्त्रों में बताए गए कुछ अचूक उपायों को करने से संतान प्राप्ति की राह में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको तीन ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपको जल्द ही संतान सुख मिल सकता है।
संतान लक्ष्मी की उपासना करें
जिन लोगों को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है, उन्हें संतान लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए। इसी के साथ नियमित रूप से ऊँ संतान लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें। संतान लक्ष्मी को धन की देवी मां लक्ष्मी का ममतामयी रूप माना जाता है। शादीशुदा जोड़े यदि नियमित रूप से संतान लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो उन्हें जल्द संतान की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा उनका बच्चा भी स्वस्थ पैदा होगा।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: चांद निकलने से पहले ही टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें? जानें धार्मिक नियम
काली कवच का पाठ करें
जिन महिलाओं का बार-बार मिसकैरेज हो रहा है, उन्हें भी संतान लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा काली कवच का पाठ करें। लगातार 100 दिनों तक 50 बार काली कवच का पाठ करें और देवी काली की उपासना करें। यदि कोई महिला सच्चे मन से इस उपाय को करती है, तो जल्द ही उसे संतान की प्राप्ति हो सकती है।
चांदी का ताबीज पहनें
संतान प्राप्ति के लिए देवी काली और संतान लक्ष्मी की उपासना करना शुभ होता है। इसी के साथ एक गोत्र पत्र लें। उसके ऊपर लाल स्केच पेन से पूरा काली कवच लिखें। फिर चांदी का ताबीज लें। उसके अंदर गोत्र पत्र रखें। फिर उसे लाल धागे की मदद से गले में धारण कर लें। इस उपाय से जल्द ही आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है।
संतान प्राप्ति के अलावा खुशहाल वैवाहिक जीवन से जुड़े उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: इन 5 राशियों की बंद किस्मत के ताले खुले! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
37 mins agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
1 hr agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
20 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
21 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
22 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
1 day agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines