Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: आज के समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी चीज को लेकर परेशान हैं। जहां कुछ लोगों को परिवार में हो रहे लड़ाई-झगड़े के कारण तनाव रहता है, तो कुछ जातकों को पैसों की कमी के कारण मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शास्त्रों में जीवन से जुड़ी हर एक समस्या के समाधान के उपाय के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि कुछ विशेष चीजों को घर में रखने से व्यक्ति को हमेशा-हमेशा के लिए पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसी के साथ घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का वास होता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको मनी प्लांट और उससे जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी के साथ आपको धन प्राप्ति के अन्य उपायों के बारे में भी पता चलेगा।
मनी प्लांट का महत्व
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में सही दिशा और स्थान में मनी प्लांट लगाने से बरकत होती है। साथ ही घर का वास्तु सही रहता है, जिससे घरवालों को विभिन्न परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा घर में मनी प्लांट लगाने से वातावरण भी शुद्ध रहता है।
ये भी पढ़ें- Guru Shukra Yuti 2024: दिवाली पर इन 3 राशियों के अधूरे सपने होंगे पूरे! गुरु-शुक्र की युति से बना समसप्तक योग
मनी प्लांट से जुड़े वास्तु नियम
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को हमेशा घर के बाहर लगाना चाहिए। घर के अंदर मनी प्लांट को लगाने से बचना चाहिए।
- घर के बाहर दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना चाहिए।
- मनी प्लांट को सीधे जमीन में लगाने की जगह दो गमले में उन्हें लगाना ज्यादा शुभ होता है। गमले में एक लकड़ी जरूर लगाएं, जिससे प्लांट सीधे ऊपर की तरफ जाएं। मान्यता है कि मनी प्लांट यदि सीधा ऊपर की तरफ जाता है, तो इससे घरवालों के खर्चों में कमी आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
धन प्राप्ति के अन्य अचूक उपाय
- जिन लोगों के हाथ में पैसे नहीं टिकते हैं, उन्हें अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी और केले का पौधा लगाना चाहिए। इन दोनों पौधों को गमले में लगाएं। नियमित रूप से पौधों की पूजा करें। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएंगी।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में उत्तर दिशा में श्री यंत्र को स्थापित करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पैसों की कमी से छुटकारा मिलता है।
गृह क्लेश और बीमारियों से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! राशि अनुसार लगाएं श्रीकृष्ण को भोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
11 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
13 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines