हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra Today: नौकरी भी मिलेगी, कारोबार भी बढ़ेगा; पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशि अनुसार 7 उपाय

Kaalchakra News24 Today: क्या आपकी जॉब नहीं लग रही है? कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही है या पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए गए 7 प्रभावशाली उपाय अपना सकते हैं, जिन्हें अपनाते ही आपको चमत्कार देखने को मिल जाएगा।

विज्ञापन

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है, तो इससे उन्हें नौकरी, कारोबार और करियर आदि में तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ विशेष उपाय करके जीवन में आ रही लगभग सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको 12 राशियों के जॉब और कारोबार में तरक्की पाने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नमक को न रखें खुला

नमक को कभी भी खुले बर्तन में नहीं रखना चाहिए। नमक को खुले बर्तन में रखने से घर में पैसे नहीं टिकते हैं और बरकत भी नहीं होती है। कारोबार में तरक्की पाने और पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए रसोई में कांच के बर्तन में नमक बंद करके रखें।

ये भी पढ़ें- स्कंद षष्ठी पर रवि योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, मिलेगी गुड न्यूज

विज्ञापन

पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं जल

रविवार के अलावा हफ्ते के 6 दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति मजबूत होगी और पैसों की कमी से छुटकारा मिल जाएगा। इसी के साथ कारोबार में तरक्की भी मिलने लगेगी।

गाय और कुत्ते को खिलाएं रोटी

घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए और आखिली रोटी कुत्ते को। अगर आप ये उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो जल्द ही आपको बिजनेस और नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

विज्ञापन

दाहिने हाथ में पहने चांदी की अंगूठी

जिन लोगों की नौकरी नहीं लग रही है या विरोधियों के कारण आपको जॉब से निकाला गया है, तो ऐसी परिस्थिति में सात या आठ रत्ती रत्न या फिरोजा रत्न चांदी की अंगूठी अपने दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में शुक्रवार को धारण करें। इस उपाय को करने से आपको कुछ ही समय में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल जाएगा।

जीभ-नाभि पर लगाएं चंगन 

सरकारी नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए 43 दिनों तक लगातार जीभ और नाभि पर चंगन लगाएं।

विज्ञापन

घर में श्री यंत्र की करें स्थापना

नौकरी नहीं लग रही है या कारोबार में मुनाफा नहीं हो रहा है, तो ऐसी परिस्थिति में अपने घर में श्री यंत्र की स्थापना करें और रोजाना उसकी विधिपूर्वक पूजा करें।

गजेंद्र मोक्ष स्तोत्रम् का करें पाठ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गजेंद्र मोक्ष स्तोत्रम् का पाठ करना बेहद शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही कुंडली में तरक्की के योग बनने लगते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अगले 10 दिन में ये 5 राशियां हो जाएंगी करोड़पति! चंद्रमा की राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola