Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: आज के समय में कई लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं। कई बार तो कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाती है। ऐसे में न चाहते हुए भी उन्हें कर्ज लेना पड़ता है। असली परेशानियां तो तब शुरू होती हैं, जब व्यक्ति कर्ज के पैसे वापस नहीं कर पाता है। हालांकि कुछ उपायों को नियमित रूप से करके पैसों की कमी और कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, शास्त्रों में जीवन से जुड़ी हर एक परेशानी से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में बताया गया है। कुछ उपाय तो ऐसे हैं, जिनके लिए न तो ज्यादा पैसे खर्च होते हैं और न ही ज्यादा समय लगता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको धन प्राप्ति और कर्ज मुक्ति के कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपका जीवन सुखमय बन सकता है।
धन प्राप्ति के उपाय
- 14 मुखी रुद्राक्ष सोने में जुड़वाएं। फिर उसे गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें। इसके बाद रुद्राक्ष को गले में धारण करें। इस उपाय को करने से आपको धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में चल रही पैसों की कमी जल्द ही समाप्त हो सकती है।
- घर की उत्तर दिशा में श्रीयंत्र को स्थापित करके रोजाना उसकी पूजा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। इससे घर में सदा मां लक्ष्मी का वास रहता है, जिससे परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और धन रहता है।
- शुक्रवार के दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना शुभ होता है। इसी के साथ रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने से पैसों की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2024: गुरु बृहस्पति की दोहरी चाल 3 राशियों के लिए रहेगी लकी, धन-संपदा में होगी वृद्धि!
कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय
- साल में आने वाली प्रत्येक अमावस्या तिथि के दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
- जो लोग लंबे समय से कर्ज के कारण परेशान हैं, वो शनिवार के दिन दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। बजरंग बाण का पाठ करें। इस उपाय को नियमित रूप से करने से जल्द ही आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
- ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का नियमित जाप करने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
- धन की देवी माता लक्ष्मी के सामने पांच कौड़ियों को रखकर नियमित रूप से उनकी पूजा करने से पैसों की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा कहीं आपके पैसे अटके होंगे, तो वो भी आपको वापस मिल जाएंगे।
आपको बता दें कि ऊपर दिए गए उपाय 12 राशियों के जातक कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप मानसिक तनाव, खराब सेहत और जीवन से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Shani Margi 2024: 2 माह इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, पैसे से भरी रहेगी तिजोरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines