---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: आज से 12 राशियों पर होगी धन वर्षा! पंडित सुरेश पांडेय से जानें कर्ज मुक्ति के उपाय

Kaalchakra News24 Today: धार्मिक ग्रंथों में जीवन से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए उपाय बताए गए हैं। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको पैसों की कमी से छुटकारा पाने के कई प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नियमित रूप से करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: आज के समय में कई लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं। कई बार तो कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाती है। ऐसे में न चाहते हुए भी उन्हें कर्ज लेना पड़ता है। असली परेशानियां तो तब शुरू होती हैं, जब व्यक्ति कर्ज के पैसे वापस नहीं कर पाता है। हालांकि कुछ उपायों को नियमित रूप से करके पैसों की कमी और कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, शास्त्रों में जीवन से जुड़ी हर एक परेशानी से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में बताया गया है। कुछ उपाय तो ऐसे हैं, जिनके लिए न तो ज्यादा पैसे खर्च होते हैं और न ही ज्यादा समय लगता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको धन प्राप्ति और कर्ज मुक्ति के कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपका जीवन सुखमय बन सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

धन प्राप्ति के उपाय

  • 14 मुखी रुद्राक्ष सोने में जुड़वाएं। फिर उसे गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें। इसके बाद रुद्राक्ष को गले में धारण करें। इस उपाय को करने से आपको धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में चल रही पैसों की कमी जल्द ही समाप्त हो सकती है।
  • घर की उत्तर दिशा में श्रीयंत्र को स्थापित करके रोजाना उसकी पूजा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। इससे घर में सदा मां लक्ष्मी का वास रहता है, जिससे परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और धन रहता है।
  • शुक्रवार के दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना शुभ होता है। इसी के साथ रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने से पैसों की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Guru Gochar 2024: गुरु बृहस्पति की दोहरी चाल 3 राशियों के लिए रहेगी लकी, धन-संपदा में होगी वृद्धि!

---खबर नीचे जारी है---

कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय

  • साल में आने वाली प्रत्येक अमावस्या तिथि के दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • जो लोग लंबे समय से कर्ज के कारण परेशान हैं, वो शनिवार के दिन दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। बजरंग बाण का पाठ करें। इस उपाय को नियमित रूप से करने से जल्द ही आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
  • ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का नियमित जाप करने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • धन की देवी माता लक्ष्मी के सामने पांच कौड़ियों को रखकर नियमित रूप से उनकी पूजा करने से पैसों की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा कहीं आपके पैसे अटके होंगे, तो वो भी आपको वापस मिल जाएंगे।

आपको बता दें कि ऊपर दिए गए उपाय 12 राशियों के जातक कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप मानसिक तनाव, खराब सेहत और जीवन से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

ये भी पढ़ें- Shani Margi 2024: 2 माह इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, पैसे से भरी रहेगी तिजोरी!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 10, 2024 11:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola