Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हिन्दू धर्म में 12 माह हैं, जिनका अपना महत्व और उससे जुड़े नियम हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 16 नवंबर 2024 से 9वें महीने यानी मार्गशीर्ष माह का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 15 दिसंबर 2024 को होगा। मार्गशीर्ष माह के दौरान भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस माह में किए गए मंगल कार्यों का फल हमेशा अच्छा ही मिलता है। इसलिए इस माह को सभी महीनों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको मार्गशीर्ष माह में करने वाले 5 ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
मार्गशीर्ष माह में क्या करें या नहीं?
इस महीने में शंख पूजा, किसी पवित्र नदी में सन्ना, भगवान शिव का अभिषेक, जरूरतमंद लोगों को दान और भजन-कीर्तन करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष माह में तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जीरे का सेवन करना भी वर्जित होता है।
ये भी पढ़ें- Shani Margi 2024: 133 दिन तक ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ! शनि हुए मार्गी
मार्गशीर्ष माह के अचूक उपाय
- मार्गशीर्ष माह की द्वादशी और पूर्णिमा तिथि को गाय के दूध से भगवान विष्णु को स्नान कराना चाहिए। इससे जीवन में आ रहे बड़े से बड़े संकट का नाश होता है।
- मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु को शहद और शक्कर से स्नान करना भी शुभ माना जाता है। इससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहेगी।
- मार्गशीर्ष माह के दौरान जो लोग चांदी का दान करते हैं, उनकी कुंडली में धन और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। शुक्र के मजबूत होने से जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है।
- मार्गशीर्ष माह में अन्न का दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाती हैं।
- जो लोग सच्चे मन से मार्गशीर्ष माह के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं, उन्हें रोग और पापों से मुक्ति मिलती है।
मार्गशीर्ष माह से जुड़े अन्य उपाय और नियमों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- kaal Bhairav Jayanti 2024: 21 या 22 नवंबर, कब है काल भैरव जयंती? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
खाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
53 mins agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
4 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
21 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
22 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
23 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines