---विज्ञापन---

Kaalchakra: मार्गशीर्ष माह में इन 5 उपायों से दूर होंगे सभी कष्ट! पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व

Kaalchakra News24 Today: आज से भगवान कृष्ण को समर्पित मार्गशीर्ष माह का आरंभ हो गया है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मार्गशीर्ष माह के महत्व, नियम और उपायों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हिन्दू धर्म में 12 माह हैं, जिनका अपना महत्व और उससे जुड़े नियम हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 16 नवंबर 2024 से 9वें महीने यानी मार्गशीर्ष माह का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 15 दिसंबर 2024 को होगा। मार्गशीर्ष माह के दौरान भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस माह में किए गए मंगल कार्यों का फल हमेशा अच्छा ही मिलता है। इसलिए इस माह को सभी महीनों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको मार्गशीर्ष माह में करने वाले 5 ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

मार्गशीर्ष माह में क्या करें या नहीं?

इस महीने में शंख पूजा, किसी पवित्र नदी में सन्ना, भगवान शिव का अभिषेक, जरूरतमंद लोगों को दान और भजन-कीर्तन करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष माह में तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जीरे का सेवन करना भी वर्जित होता है।

ये भी पढ़ें- Shani Margi 2024: 133 दिन तक ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ! शनि हुए मार्गी

---विज्ञापन---

मार्गशीर्ष माह के अचूक उपाय

  • मार्गशीर्ष माह की द्वादशी और पूर्णिमा तिथि को गाय के दूध से भगवान विष्णु को स्नान कराना चाहिए। इससे जीवन में आ रहे बड़े से बड़े संकट का नाश होता है।
  • मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु को शहद और शक्कर से स्नान करना भी शुभ माना जाता है। इससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहेगी।
  • मार्गशीर्ष माह के दौरान जो लोग चांदी का दान करते हैं, उनकी कुंडली में धन और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति मजबूत होती है। शुक्र के मजबूत होने से जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है।
  • मार्गशीर्ष माह में अन्न का दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाती हैं।
  • जो लोग सच्चे मन से मार्गशीर्ष माह के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं, उन्हें रोग और पापों से मुक्ति मिलती है।

मार्गशीर्ष माह से जुड़े अन्य उपाय और नियमों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- kaal Bhairav Jayanti 2024: 21 या 22 नवंबर, कब है काल भैरव जयंती? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2024 11:01 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola