पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): सनातन धर्म के लोग आज भी अपने बच्चों का रिश्ता पक्का करने से पहले लड़का-लड़की की कुंडली में गुण मिलाए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शादी से पहले लड़के और लड़की की कुंडली में 24 से ज्यादा गुण मिलते हैं, तो उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बरकरार रहता है। साथ ही उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है, लेकिन आपने देखा होगा कि कई बार 30 से ज्यादा गुण मिलाने के भी रिश्ते टूट जाते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको ये ही बताएंगे कि गुण मिलाने के बाद शादियां क्यों टूटती हैं।
गुण के अलावा इन चीजों का मिलन भी है जरूरी
पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि शादी करने से पहले कुंडली में केवल गुण ही नहीं मिलाए जाते हैं। गुण के अलावा कुंडली में वर्ण, तारा, योनि, ग्रह, मैत्री, गण, भकूट और नाड़ी का मिलन भी जरूरी होता है। अगर इनमें से कोई एक गुण भी नहीं मिलता है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव कभी न कभी विवाहित जीवन पर पड़ता ही है।
ये भी पढ़ें- सावन में क्या आपको भी सपने में दिखीं ये 10 चीजें? शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
इन दो दोष के कारण विवाह में आती हैं परेशानियां
कुंडली में वर्ण, तारा, योनि, ग्रह, मैत्री, गण, भकूट, नाड़ी के अलावा भाव और ग्रह का भी विशेष महत्व होता है। शादी से पहले जब किसी व्यक्ति की कुंडली में नाड़ी दोष या भकूट दोष होता है, तो उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ने की संभावना बढ़ जाती हैं।
नाड़ी दोष के बाद भी की जा सकती है शादी?
वैसे तो नाड़ी दोष का प्रभाव विशेषकर संतान पर पड़ता है, लेकिन माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में नाड़ी दोष होता है, उनकी शादी होने में समस्या आती है। नाड़ी दोष होने पर वर-वधू दोनों की जन्म कुंडली में शादी से पहले संतान योग भी देखना चाहिए। हालांकि कुछ परिस्थितियों में नाड़ी दोष का प्रभाव कम हो जाता है। जब कुंडली में नक्षत्र चरण भेद पर होता है, तो ऐसे में नाड़ी दोष होने पर भी विवाह किया जा सकता है।
वहीं कुंडली में भकूट दोष होने पर वर-वधू के आपसी संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन भकूट दोष होने पर अगर राशियों के स्वामियों मे परस्पर मित्रता हो जाती है, तो ऐसी परिस्थिति में शादी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- घर में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, लगता है वास्तु दोष; पंडित सुरेश पांडेय से जानें बचाव के 20 अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
9 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
10 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
11 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
13 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines