Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक दिन किसी न किसी ग्रह को समर्पित है। ऐसे में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंग के कपड़ों को पहनने से कुंडली में सभी ग्रहों की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। जिन लोगों के ऊपर नवग्रह की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में हर चीज बहुत आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको 7 दिन के अलग-अलग रंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन रंग के कपड़े 12 राशियों के जातक पहन सकते हैं।
रविवार
रविवार का दिन आत्मा के कारक ग्रह सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन पीले, हल्के लाल और केसरिया रंग के कपड़े पहनने से सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। सूर्य की सकारात्मक शक्तियां शरीर में आती हैं। लेकिन इन दिन गहरा लाल और गहरे पीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: कन्याएं व शादीशुदा महिलाएं भी क्या कर सकती हैं श्राद्ध? जानें पितृ पक्ष से जुड़े नियम
सोमवार
ये दिन चंद्र देव को समर्पित है। जो सम्मान, नींद खुशहाली, मां शक्ति और धन का प्रतीक है। इसलिए सोमवार को सफेद और हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता का वास होता है।
मंगलवार
मंगलवार का दिन शक्ति, साहस, पराक्रम और जमीन के कारक ग्रह मंगल देव को समर्पित है। इस दिन लाल या केसरिया रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। लेकिन गहरा लाल नहीं पहनना चाहिए। इससे क्रोध बढ़ता है।
बुधवार
ये दिन बुद्धि और तर्क के कारक ग्रह बुध देव को समर्पित है। बुध का संबंध कही न कहीं राजनीति से भी होता है। बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, लेकिन ज्यादा हरे रंग का इस्तेमाल करने से जीवन नीरस हो सकता है। इसके अलावा शरीर दुर्बल होने लगता है।
गुरुवार
गुरुवार का दिन गुरु देव को समर्पित है। जो ज्ञान, मजबूत शरीर और बड़े भाई का प्रतीक है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, लेकिन ज्यादा पीले रंग का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे डर और डिप्रेशन का जन्म होता है।
शुक्रवार
ये दिन शुक्र देव को समर्पित है। जो पति-पत्नी, शादी, प्यार, संगीत और कला का कारक ग्रह है। इस दिन शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी, क्रीम या सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
शनिवार
शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनि देव को समर्पित है। इस दिन काले या नेवी ब्लू रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इससे शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगती हैं।
नवग्रहों को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Shukra Surya Yuti: 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात! शुक्र के नक्षत्र में होगा दो ग्रहों का मिलन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
3 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
4 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
10 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines