Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए देश में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंग का खास महत्व है, जिनके दर्शन करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि भगवान शिव जी ने जिन-जिन स्थान पर स्वयं प्रकट होकर भक्तों को दर्शन दिए थे, उन जगहों पर ज्योतिर्लिंग की स्थापना की गई है। भक्तों का मानना है कि ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से उन्हें ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा जीवन में आ रही परेशानियां भी कम होने लगती हैं।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि देश में कहां-कहां ज्योतिर्लिंग हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से किस ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है।
12 ज्योतिर्लिंग कौन-कौन से हैं?
- झारखंड- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
- नासिक- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
- उज्जैन- ओंकारेश्वर व अमलेश्वर ज्योतिर्लिंग
- शैल पर्वत- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
- गुजरात- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
- क्षिप्रा नदी के समीप- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
- वाराणसी- विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
- दारुकावन- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
- औरंगाबाद- घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग
- तमिलनाडु- रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग
- उत्तराखंड- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग
- गोदावरी तट- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: बसंत पंचमी से पहले चंद्र चमकाएंगे इन 3 राशियों की किस्मत! गुरु की राशि मीन में करेंगे गोचर
ज्योतिर्लिंग दर्शन के लाभ
वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
नवग्रहों को प्रसन्न करने के लिए वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं, उन्हें ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। साधक ही सेहत अच्छी रहती है और पापों से मुक्ति मिलती है।
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इससे मंगल दोष से छुटकारा मिलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वास होता है।
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
जिन लोगों की कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से खास फायदा हो सकता है। इससे गुरु ग्रह की स्थिति और भाग्य प्रबल होगा और जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
अन्य 9 ज्योतिर्लिंग के महत्व के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Shani Chandra Yuti 2025: मार्च में बनेगी शनि-चंद्र की युति; इन 3 राशियों की होगी चांदी, बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 hr agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
4 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
20 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
23 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines