Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: जैसे-जैसे वक्त बदल रहा है। वैसे-वैसे लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। आज के समय में अधिकतर लोग परेशान हैं। जहां कुछ लोग नौकरी न मिलना, पैसों की कमी, कारोबार न बढ़ना, खराब सेहत और गृह क्लेश आदि समस्याओं से परेशान हैं, तो कुछ दूसरों की सफलता देखकर जलते रहते हैं। हालांकि शास्त्रों में जीवन की छोटी से छोटी परेशानी के समाधान का उपाय बताया गया है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय राशि अनुसार 12 राशियों के उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से प्रत्येक व्यक्ति को बीमारी, गृह क्लेश और पैसों की कमी आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
मेष राशि
सुखी और निरोगी रहने के लिए मेष राशि के जातकों को तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इसी के साथ रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इससे जीवन में सफलता मिलेगी और जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक यदि छह मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सदा खुशियां बरकरार रहेंगी। इसी के साथ देवी दुर्गा की पूजा करने से भी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2024: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध गोचर, आमदनी बढ़ने के साथ सेहत में होगा सुधार!
मिथुन राशि
भगवान गणेश और विष्णु जी की उपासना करने से मिथुन राशि के जातकों को कारोबार और करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। पूजा करने के साथ-साथ भगवान को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना भी शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक यदि दो मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे उनके जीवन में सुख और शांति का वास होगा। इसके अलावा बीमारियों के होने का खतरा भी काफी कम हो जाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक यदि रोजाना सूर्य देव की पूजा करते हैं, तो इससे उनका समाज में नाम होगा। साथ ही जीवन का हर सुख प्राप्त होगा। सूर्य देव की पूजा के साथ-साथ सिंह राशि के लोगों के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
कन्या राशि
यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या किसी न किसी वजह से आपको हर समय मानसिक तनाव रहता है, तो ऐसे में आपको चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही खराब सेहत में भी सुधार होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को जीवन में यदि बड़ा मुकाम हासिल करना है, तो इसके लिए उन्हें छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इसके अलावा कर्मफल दाता शनि की उपासना करना भी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक यदि सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करते हैं, तो इससे उनका भाग्य मजबूत होगा। साथ ही अटके काम पूरे हो जाएंगे। शिव जी के अलावा हनुमान जी की पूजा करना भी इस राशि के लोगों के लिए अच्छा रहता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातक यदि पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे उन्हें देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके अलावा भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मकर राशि
अच्छी सेहत और भावनात्मक संतुलन के लिए मकर राशि के लोगों को शनि देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मकर राशि के जातक यदि हर शनिवार शनिदेव की प्रतिमा के दर्शन करते हैं, तो इससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है। इससे भाग्य मजबूत होता है। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यदि इस राशि के लोग नियमित रूप से मां दुर्गा की उपासना करते हैं, तो उनके आशीर्वाद से उन्हें मानसिक शांति मिलती है। साथ ही घर में भी सुख-शांति बनी रहती है।
मीन राशि
अच्छी सेहत और कारोबार में वृद्धि के लिए इस राशि के लोगों को भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। राम जी के अलावा हनुमान जी की उपासना करना भी मीन राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है।
पैसों की तंगी, खराब सेहत और जीवन से जुड़ी अन्य परेशानियों से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में अगर आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2024: कल से चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! तुलसी विवाह पर करें ये उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
7 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
10 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
12 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines