Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली की आराधना करने से साधक को भय, क्रोध और बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा हनुमान जी को बेसन के लड्डू, सिंदूर और चोला चढ़ाना शुभ होता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको हनुमान जी को चोला चढ़ाने के नियम, विधि, उपाय और लाभ के बारे में बताएंगे।
हनुमान जी को किस दिन चोला चढ़ाना चाहिए?
मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया जाता है। चोले के साथ बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल, इत्र, जनेऊ और लाल कपड़े का लंगोट चढ़ाना भी शुभ होता है। इस दौरान चमेली के तेल का दीपक भी अवश्य चढ़ाएं। इसके अलावा हनुमान जी के मंत्र का भी जाप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से चोला चढ़ाते हैं, उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- सावन में श्रावण पूर्णिमा व्रत कब? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
घर में चोला कहां रखना चाहिए?
घर में हनुमान जी का चढ़ा हुआ चोला चांदी के डिब्बे में रखना शुभ होता है। इस डिब्बे को आप अपने घर, दुकान या अलमारी के लॉकर में रख सकते हैं। हर पूर्णिमा को इस डिब्बे को निकालकर हनुमान जी के सामने रखें। बजरंगबली की आराधना करें और धूप-दीप जलाएं। फिर डिब्बे को उसी स्थान पर वापस रख दें।
घर में चोला रखने के फायदे
- हनुमान जी पर चढ़ा हुआ चोला घर में चांदी के डिब्बे में रखने से संकट दूर होते हैं। घरवालों के विचार शुद्ध होते हैं। परिवार में सकारात्मकता का वास होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- शनिवार या मंगलवार के दिन हनुमान जी के चोले को घर लाएं और उसे पीले रंग के कपड़े में बांधकर मंदिर में रख दें। इस दौरान पंचमुखी हनुमान स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आपको अपने विरोधियों से छुटकारा मिल जाएगा।
- चांदी के ताबीज में चोले का टुकड़ा रखकर उसे गले में पहनने से बुरी नजर नहीं लगती है और घर में नकारात्मक शक्तियों का भी वास नहीं होता है।
हनुमान जी को चोला चढ़ाने के अन्य लाभ, नियम और उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें।
ये भी पढ़ें- 16 अगस्त को जाग जाएगा 4 राशियों का भाग्य, बुलंदियों पर होगा किस्मत का सितारा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 hr agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
3 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
5 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
20 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
23 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines