पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): वैदिक शास्त्र में वास्तु शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र और स्वप्न शास्त्र आदि का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में रखी प्रत्येक चीज की सही दिशा, स्थान और आकार के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि जो लोग अपने घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार कराते हैं, उनके घर-परिवार में सदा सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। इसी के साथ परिवारवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। वहीं घर में कुछ चीजों को सही दिशा और स्थान में नहीं रखने से वास्तु दोष भी लगता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको आपकी उन 4 गलतियों के बारे मं बताने जा रहे हैं, जिनके कारण वास्तु दोष लगता है।
घर की इस दिशा में नहीं होना चाहिए गड्ढा
जब घर का दक्षिण-पश्चिम भाग नीचे होता है या इस जगह गड्ढा होता है, तो ऐसे में परिवार का मुखिया या घर का कोई एक सदस्य बार-बार बीमार पड़ता है। इसके अलावा घर की कमाई भी ज्यादातर दवाइयों में खर्च होती है और बचत नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- इस राशि पर मेहरबान होंगे गुरु, सुख-शांति के साथ होगी धन में वृद्धि!
इस दिशा में नहीं होनी चाहिए जल की व्यवस्था
घर के अंदर दक्षिण-पश्चिम भाग में कुआं, बोरिंग, तालाब और पानी का नल नहीं होना चाहिए। इससे घरवालों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा इस दिशा की जमीन नीची या खुली नहीं होना चाहिए। इससे धन हानि होती है और चोरी होने की संभावना भी बनी रहती है।
किचन के लिए ये दिशा होती है उत्तम
घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में रसोई भी नहीं होनी चाहिए। रसोई के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा उत्तम होती है। इस दिशा में किचन होने से जीवन में सदा खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही परिवारवालों की सेहत भी सही रहती है।
पेड़-पौधों के लिए सही दिशा
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इस दिशा में तुलसी और केले के पौधे लगाने से घर में शांति बनी रहती है। इसके अलावा आमदनी में भी इजाफा होता है।
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज पर होगा 5 राशियों का भाग्योदय! 3 शुभ योग से प्राप्त होगी शिवजी और मां पार्वती की विशेष कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
9 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
10 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
11 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
11 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
13 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines