Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: शास्त्रों में जीवन से जुड़ी अधिकतर समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया है। यहां तक की पैसों की कमी, खराब सेहत, बुरी नजर, गृह क्लेश और लव लाइफ में चल रही टेंशन को दूर करने के भी उपाय हैं। माना जाता है कि यदि व्यक्ति राशि अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसे अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको राशि अनुसार बताएंगे कि किस राशि के लोगों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे।
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष का स्थान मस्तक में होता है, जिसका कारक मंगल, सूर्य और गुरु को माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए तीनमुखी रुद्राक्ष पहनना और सूर्य देव को नियमित जल चढ़ाना शुभ रहता है। सूर्य की उपासने से करियर में तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका भाग्य मजबूत हो और पैसों की कमी से छुटकारा मिले, तो भगवान विष्णु की पूजा करें।
मेष राशि वालों के भाग्येश बृहस्पकि देव हैं, जिसका स्वामित्व पूर्व दिशा में होता है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए और कष्टों से मुक्ति पाने के हनुमान जी की उपासना करना मेष राशि के लोगों के लिए शुभ रहता है। इसके अलावा किसी से मुफ्त में चीजें न लें। नहीं तो इससे बरकत का नाश होगा। भाई और पिता से झगड़ा न करें। आंतों और दांतों की सफाई का ध्यान रखें और क्रोध न करें।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में बुध ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों के दुख-दर्द होंगे दूर!
वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, यी, बू, ये, वो)
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। यदि आप जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो छहमुखी रुद्राक्ष धारण करें। मां दुर्गी, मां पार्वती यां देवी संतोषी की उपासना करें। शनिदेव के मंदिर में शनिवार को नमन करें और सरसों के तेल व नमक का दान करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। इसके अलावा इंद्रियों को वश में करें और किसी से किया हुआ वादा न तोड़ें। किसी को अनावश्यक परेशान न करें और किसी की मदद करने से पीछे न हटें।
मिथुन राशि (का, की, कू, ङ, छ, के, को, ह)
वायु तत्व प्रधान मिथुन राशि वालों का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। इस राशि का स्थान छाती, बाजू और श्वास नली में होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको कभी पैसों की कमी और बीमारियों का सामना न करना पड़े, तो भगवान गणेश की पूजा करें। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।
भगवान विष्णु की नियमित पूजा से मिथुन राशि के जातकों को कारोबार और नौकरी में सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा इस राशि के लोगों के लिए शनि देव की पूजा करना भी शुभ रहता है। पक्षी या मछली को न पालें और मुख्य द्वार पर मनीप्लांट न लगाएं। चमड़े की वस्तुओं का उपयोग करने से बचें।
यदि आप अन्य 9 राशि से जुड़े उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 mins agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
3 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
3 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
5 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines