हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra Today: इस मंत्र के जाप से 12 राशियों का होगा कल्याण! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम

Kaalchakra News24 Today: धार्मिक ग्रंथों में विभिन्न प्रभावशाली मंत्रों के जाप के बारे में बताया गया है, जिसमें से एक है मंत्रों का महामंत्र गायत्री मंत्र। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गायत्री मंत्र के जाप से जुड़े नियम और लाभ के बारे में।

विज्ञापन
गायत्री मंत्र जाप के अद्भुत लाभ

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म में जितना महत्व पूजा-पाठ का है। उतनी ही मान्यता नाम जाप और मंत्रों के उच्चारण की भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंत्रों के नियमित जाप से साधक को अपनी विभिन्न परेशानियों का समाधान मिल सकता है। इसी के साथ घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। गायत्री मंत्र भी एक ऐसा प्रभावशाली मंत्र है, जिसके सही उच्चारण से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हालांकि गायत्री मंत्र के जाप के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन न करने पर व्यक्ति को पाप लगता है। इसके अलावा उसे उसकी पूजा का भी पूर्ण फल नहीं मिलता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको मंत्रों के महामंत्र गायत्री मंत्र के जाप से जुड़े नियम, महत्व और जाप के लाभ के बारे में विस्तार से बताएंगे।

गायत्री मंत्र का महत्व

गायत्री मंत्र में कुल 24 अक्षर हैं। प्रत्येक अक्षर शरीर की अलग-अलग ग्रंथियों को प्रभावित करता है। जो लोग सही उच्चारण के साथ गायत्री मंत्र का जाप करते हैं, उनके शरीर के सात चक्र और 72,000 नाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा गायत्री मंत्र के 24 अक्षर 24 बीज मंत्र को दर्शाते हैं, जिनका अलग-अलग परेशानियों में जाप किया जाता है।

ये भी पढ़ें- राहु की दशा खराब होने पर दिखते हैं 5 लक्षण, कंगाली भी है मुख्य कारण!

विज्ञापन

गायत्री मंत्र जाप के नियम

  • ब्रह्म मुहूर्त में मंत्र का जाप करना शुभ होता है।
  • स्नान आदि कार्य करने के बाद ही गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • गायत्री मंत्र का जाप करने से पहले मां लक्ष्मी, माता सरस्वती और मां भुवनेश्वरी के नाम का जाप करना चाहिए।
  • सुबह गायत्री मंत्र का जाप करते समय मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
  • वहीं जो लोग शाम में गायत्री मंत्र का जाप करते हैं, तो उस समय पश्चिम दिशा की तरफ मुख होना चाहिए।
  • गायत्री मंत्र का जाप जमीन पर आसन बिछाकर करना चाहिए।
  • मंत्र का जाप करते समय अपनी आंखें बंद रखें और मंत्र के बीच में बार-बार आंखें न खोलें।

गायत्री मंत्र जाप के लाभ

  • पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि गायत्री मंत्र के जाप से शरीर और दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे व्यक्ति के सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। मन और दिमाग शांत होता है और नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलता है।
  • जो लोग सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करते हैं, उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, जिससे फेफड़े मजबूत होते हैं।
  • संतान प्राप्ति के लिए भी सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ होता है।
  • गायत्री मंत्र का जाप करने से पहले माता लक्ष्मी के नाम का उच्चारण करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और वैभव का वास होता है।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा की स्थापना करने से पहले जानें ये 7 वास्तु नियम, हर इच्छा होगी पूरी!

यदि गायत्री मंत्र के जाप से जुड़े अन्य नियमों के बारे में आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो देख सकते हैं। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola