Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: आज के समय में कई लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर परेशान हैं। जहां कुछ लोग रोजाना के लड़ाई-झगड़ों से परेशान होकर तलाक लेने को मजबूर हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग शादी के बंधन में बंधने से डरते हैं। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव उनकी लव लाइफ पर भी पड़ता है। इसके अलावा बेडरूम में कुछ गलत चीजों के होने के कारण भी रिश्तों में दरार आती है। ऐसे में कुछ उपायों को नियमित रूप से करके ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको उन ग्रहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके मिलन के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ सकती है। इसी के साथ घर और बेडरूम से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में पता चलेगा, जिन्हें करने से आपके रिश्ते में एक बार फिर मजबूती आ सकती है।
स्नानगृह-शौचालय साथ क्यों नहीं होना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन घरों में स्नानगृह और शौचालय एक साथ होता है। वहां सदा राहु और शुक्र एक साथ रहते हैं। इन दोनों ग्रहों के साथ में आने से राहु को चंद्रमा से ग्रहण लगता है। इससे चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है, जिसके कारण वास्तु दोष लगता है।
चंद्रमा जल और मन का कारक ग्रह है, जबकि राहु को पापी ग्रह माना जाता है, जो विष का कारक ग्रह है। ऐसे में बाथरूम और शौचालय को जोड़ने से जल और विष की युति होती है, जिससे घरवालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसका प्रभाव न सिर्फ मन पर पड़ता है, बल्कि शरीर पर भी देखने को मिलता है। पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कभी भी शांति नहीं रहती है।
ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Gochar: 3 राशियों का टफ टाइम इस दिन से हो जाएगा खत्म! पापी ग्रहों की मेहरबानी से बढ़ेगी संपत्ति
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से भी ग्रह होते हैं प्रभावित
बेडरूम और बेड शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से क्लेश होता है। इससे राहु का नकाराम्तक प्रभाव बढ़ता है, जिसके कारण परिवार की शांति भंग होती है। शुक्र और राहु के साथ में होने से क्लेश बढ़ता है। पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट आती है।
पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के उपाय
- पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि शादीशुदा कपल के बीच यदि सब कुछ सही नहीं चल रहा है, तो ऐसे में उन्हें अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण की फोटो लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा और रिश्ते में आई परेशानियां भी कम हो जाएंगी।
- बेडरूम में मौजूद बेड लकड़ी का होना चाहिए। बेड को कभी भी बेडरूम की एक दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा बेड पर तीन से ज्यादा तकिए नहीं होने चाहिए। यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के बेडरूम में धार्मिक गुरु, चालीसा या धर्म ग्रंथ की फोटो होती है, उनके वैवाहिक जीवन में आए दिन परेशानियां उत्पन्न होती रहती हैं। इसके अलावा बेडरूम में काले रंग की वस्तु, धार्मिक सामान, ताजमहल की फोटो और मायूस व डरावनी तस्वीरें आदि नहीं रखनी चाहिए।
पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने के अन्य उपायों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Govardhan Puja 2024: 1 या 2 नवंबर, कब है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines