Kaalchakra: किस योग को करने से कौन-सा ग्रह होता है बलवान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Kaalchakra Today 21 June 2025: योग और ग्रहों के बीच गहरा संबंध है। योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसका गहरा प्रभाव जन्म कुंडली में मौजूद प्रत्येक ग्रह की स्थिति पर पड़ता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि योग करने से कैसे भाग्य को मजबूत किया जा सकता है।

Kaalchakra Today

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 21 June 2025: योग करना बेहद जरूरी है। ये एक नेचुरल तरीका है, जिससे सेहत अच्छी रहती है और बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। हालांकि योग का स्वास्थ्य लाभ होने के साथ-साथ ज्योतिष लाभ भी है। दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि नियमित रूप से कुछ योग आसन करने से व्यक्ति को ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है। जिन लोगों की कुंडली में ग्रह दोष होता है, वो किसी न किसी कारण परेशान रहते हैं। जहां कुछ लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है, तो कई लोग शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करते हैं।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको यह बताने जा रहे हैं कि किस योग आसन से कौन-से ग्रह को खुश किया जा सकता है। साथ ही आपको ग्रहों को मजबूत करने के ज्योतिष उपायों के बारे में भी पता चलेगा।

विज्ञापन

किस योग को करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है?

जिस व्यक्ति की राशि में सूर्य अनिष्टकारक होता है, उसके आसपास नकारात्मकता फैलती है। व्यक्ति का आत्मविश्वास, आंखें, दिल और तांत्रिक तंत्र कमजोर होने लगते हैं, जिसे मजबूत करने के लिए मंत्र जाप और योग करना अच्छा उपाय है।

आसन-

विज्ञापन

सूर्य ग्रह को बलवान करने के लिए सूर्य नमस्कार और भस्त्रिका प्राणायाम करना अच्छा रहता है।

उपाय-

विज्ञापन
  • घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र स्थापित करके उसकी पूजा करें।
  • हर रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • पूर्व दिशा सूर्य की दिशा होती है। इसलिए यहां तुलसी का पौधा लगाएं।
  • हर रोज सुबह दहलीज की पूजा करें।
  • घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर उसकी पूजा करें।

किस योग को करने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है?

जिन लोगों पर चंद्रमा का अशुभ प्रभाव पड़ता है या जिनकी कुंडली में चंद्रमा अनिष्टकारक होता है, वो जरूरत से ज्यादा भावुक होते हैं और हमेशा तनाव में रहते हैं।

आसन-

विज्ञापन

चंद्रमा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए अनुलोम विलोम प्राणायाम करना चाहिए।

उपाय-

विज्ञापन
  • शांत मन से ऊँ का उच्चारण करें।
  • अपने घर में पलाश का पौधा लगाएं।
  • घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में गुलाबी रंग का बल्ब लगाएं।
  • घर की पश्चिम दिशा में क्रिस्टल रखें।

यदि आप अन्य ग्रह और योगा के बीच के कनेक्शन के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ