Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सनातन धर्म के लोगों के लिए कृष्ण जन्माष्टमी और दही हांडी के पर्व का विशेष महत्व है। आज से लगभग 5251 साल पहले भादो के महीने में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रात 12 बजे भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी तिथि के दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि इस साल जन्माष्टमी का पर्व कब मनाया जाएगा और जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
कृष्ण जी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल साल भादो की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन निशीथ काल की पूजा का शुभ मुहूर्त 12:01 से लेकर रात 12:45 मिनट तक है। इस समय भगवान कृष्ण की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना और कृष्ण जी का गंगाजल व पंचामृत से अभिषेक करना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: 26 या 27 अगस्त…कब है दही हांडी, जानें सही डेट और महत्व
जन्माष्टमी की पूजा विधि
- जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध कपड़े धारण करें।
- घर को गंगाजल से शुद्ध करें। इस दौरान ऊँ क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा मंत्र का जाप करें।
- बाल गोपाल कृष्ण को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध, गंगाजल, गुलाब जल मिलाएं और उससे भगवान को स्नान करवाएं।
- भगवान को नए कपड़े पहनाएं और उनका श्रृंगार करें।
- कृष्ण जी को अर्घ्य और धूप-दीप अर्पित करें। इसी के साथ पंजीरी, मखाने की खीर और पंचामृत का भोग लगाएं।
- कृष्ण जी के मंत्रों का जाप करें।
- अंत में आरती करके पूजा का समापन करें।
जन्माष्टमी के उपाय
- सामर्थ्य अनुसार जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को 56 भोग लगा सकते हैं। इसी के साथ कन्याओं को भोजन कराएं। इससे आपको भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
- जीवन में तरक्की नहीं मिल रही है, तो जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को चावल की खीर और पूड़ी का भोग लगाएं। इसी के साथ कन्याओं को खीर खिलाना भी शुभ रहता है।
- जन्माष्टमी के दिन साबुत हल्दी और तुलसी के पत्ते लड्डू गोपाल के चरणों में चढ़ाने से परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।
- भगवान कृष्ण को पीले कपड़े में केले और चने की दाल बांधकर चढ़ाने से वैभव की प्राप्ति होगी। साथ ही परिवार में धन-धान्य का वास होता है।
भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Janmashtami को रात 12 बजे करें ये 5 काम, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से हर इच्छा होगी पूरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
11 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
12 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
16 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines